अफगानिस्तान में बर्बादी के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार, पॉप स्टार अर्याना ने की प्रतिबंध लगाने की मांग

अफगान पॉप स्टार अर्याना ने जानलेवा धमकियों के बाद भी हिजाब नहीं पहना। वो अफगानिस्तान की पहली महिला हैं, जिन्होंने काबुल में स्टेडियम में गाना गाया।

नई दिल्ली, अगस्त 24: अफगानिस्तान की प्रसिद्ध पॉप स्टार अर्याना सईद ने विश्व मंच पर पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है। पूरी दुनिया में डंके की चोट पर वो बता रही हैं कि किस तरह से पाकिस्तान ही अफगानिस्तान में बर्बादी के लिए जिम्मेदार है और इस आतंकी मुल्क पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। अर्याना सईद ने भारतीय न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की है और कहा है कि तालिबान के पीछे सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान का हाथ है और पाकिस्तान की वजह से अफगानिस्तान की स्थिति बर्बाद हुई है।

पाकिस्तान है जिम्मेदार

पाकिस्तान है जिम्मेदार

अफगानी पॉप स्टार अर्याना सईद, काबुल पर तालिबान के कब्जा होने के बाद देश छोड़कर अमेरिका चली गईं। उन्हें तालिबान की तरफ से पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। जो तालिबान छोटी बच्चियों को स्कूल जाता नहीं देख सकता है, वो भला एक महिला को पॉप स्टार कैसे बर्दाश्त कर सकता है। अर्याना सईद ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान ही वो देश है, जो लगातार आतंकियों को बढ़ावा दे रहा है, उन्हें पालता-पोषता है और दूसरे देशों को अस्थिर करने के लिए उन आतंकियों को भेजता है। इसके साथ ही अर्याना सईद ने भारत को अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त बताया है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि, ''मैं इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानती हूं, पिछले कई सालों से हमने वीडियो देखे हैं, सबूत देखे हैं कि पाकिस्तान लगातार आतंकी संगठन तालिबान को मजबूत कर रहा है''।

तालिबान के पीछे पाकिस्तान

तालिबान के पीछे पाकिस्तान

अफगान पॉप स्टार ने कहा कि, ''जब भी हमारी सरकार किसी तालिबानी आतंकवादी को गिरफ्तार करती थी और फिर उसका पता लगाया जाता था कि वो कौन है, कहां का रहने वाला है, तो वो पाकिस्तानी निकलता था। इसीलिए ये सामान्य सी बात है कि मैं पाकिस्तान को आरोपी ठहराऊंगी और अब मैं इस बात की उम्मीद कर रही हूं कि अब पाकिस्तान अफगानिस्तान के अंदरूनी मामलों और अंजरूनी राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करेगा''। इसके साथ ही अफगान पॉप स्टार ने कहा कि तालिबानी आतंकियों को पाकिस्तान से दिशा निर्देश मिलते हैं और उन्हें ट्रेनिंग भी पाकिस्तान से ही हासिल हुई है। अफगान पॉप स्टार ने कहा कि, तालिबान का बेस कैंप पाकिस्तान में मौजूद है, जहां उन्हें ट्रेनिंग की जाती है।

पाकिस्तान पर लगाया जाए प्रतिबंध

पाकिस्तान पर लगाया जाए प्रतिबंध

अफगानिस्तान की बर्बादी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए अफगान पॉप स्टाप अर्याना सईद ने कहा कि ''मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील करती हूं कि वो पाकिस्तान को हर तरह से फंड देना तत्काल बंद कर दें, ताकि तालिबान तक पैसा नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि, अंतर्राष्टीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि फौरन पाकिस्तान पर दवाब बढ़ाना चाहिए ताकि तालिबान की आर्थिक मदद को रोका जा सके। इसके साथ ही अफगान पॉप स्टार ने इंटरनेशनल कम्यूनिटी से अपील की है कि सभी लोग मिल-बैठकर अफगानिस्तान में शांति बहाली को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि, मैं उम्मीद करती हूं कि वो पाकिस्तान पर दवाब बनाएंगे, क्योंकि मेरा मानना है कि अभी हम अफगानिस्तान में जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उसके पीछे पूरी तरह से पाकिस्तान जिम्मेदार है।

अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त है भारत

अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त है भारत

इसके साथ ही अफगान पॉप स्टार अर्याना सईद ने भारत को अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त बताया है। उन्होंने भारत सरकार को अफगानिस्तान तक पहुंचाए गये तमाम मदद के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि '' भारत हमेशा से एक सच्चा दोस्त रहा है, भारत के लोग हमेशा से अफगानिस्तान के लोगों के साथ अच्छे से पेश आए हैं, सम्मान दिया है और यहां तक की अफगान रिफ्यूजी को भारत में आश्रय मिल रहा है।'' उन्होंने कहा कि ''जो भी अफगानिस्तान के लोग पहले से ही भारत में रह रहे हैं, उन्होंने हमेशा से भारत और भारत के लोगों की तारीफ की है और हम भारत के आभारी हैं''। उन्होंने कहा कि ''अफगानिस्तान के लोगों की तरफ से मैं भारत और भारतीयों के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में हमारा इतना साथ दिया है और मैं भारत को थैंक यू कहना चाहती हूं।'' उन्होंने कहा कि ''हमने पिछले कई सालों में ये महसूस किया है कि अफगानिस्तान का एकमात्र पड़ोसी देश, जो अच्छा है, वो भारत है''।

सनसनी रह चुकी हैं अर्याना सईद

सनसनी रह चुकी हैं अर्याना सईद

आपको बता दें कि अर्याना सईद अफगानिस्तान की सनसनी रह चुकी हैं और अफगानिस्तान में महिला अधिकारियों के लिए लड़ने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में तीन बड़ी धारणओं को ध्वस्त किया था। जिसमें एक धारणा थी कि महिलाएं अफगानिस्तान में गीत नहीं गा सकती हैं, दूसरी धारणा थी, बिना हिजाब के नहीं रह सकती हैं और तीसरी धारणा थी स्टेडियम में महिला उतर नहीं सकती हैं। आर्याना सईद स्टेडियम में उतरीं, हजारों की भीड़ के सामने रॉकिंग गीत गाए और बिना हिजाब के अफगानिस्तान में रहीं। हालांकि, अब जब तालिबान का देश पर कब्जा हो गया है, तो उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+