दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति को एडल्ट स्टार ने दी चुनौती, पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Recommended Video

    Adult Star Alena announces she will stand against Vladimir Putin in Russian Elections।वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्दादिमिर पुतिन को एक अनोखी चुनौती मिली है। अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए पुतिन को एक एक्स एडल्ट स्टार ने चुनौती दी है। एडल्ट स्टार ने अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया है। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के जरिए पोर्न स्टार ने अपने फैसले का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि अगले साल रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, लेकिन जिस तरह से पुतिन ने रूस को संभाला है और दुनिया में उसे एक शक्तिशाली देश के तौर पर पेश किया है उन्हें हरा पाना विरोधियों के लिए आसान नहीं होगा।

     पुतिन को मिली चुनावी चुनौती

    पुतिन को मिली चुनावी चुनौती

    प्रेसिडेंट इलेक्शन में पुतिन के खिलाफ विपक्षी दल एक मजबूत दावेदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक एक्स एडल्ट स्टार है जो पुतिन को चुनौती दे रही है।पूर्व पोर्न स्टार ऐलेना बर्कोवा ने पुतिन के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

     सरकार बनने पर सेक्स एजुकेशन होगी अनिवार्य

    सरकार बनने पर सेक्स एजुकेशन होगी अनिवार्य

    ये वीडियो रूस में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं ऐलेना ने अपने वीडियो में लोगों से चुनावी वादे भी कर दिए हैं। ऐलेना ने अपने वीडियो में लोगों से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो सभी स्कूलों में सेक्स एजुकेशन को अनिवार्य किया जाएगा। इतना ही नहीं ऐलेना ने कहा है कि उनकी सरकार के बनते ही स्कूलों में 40 सेंटीमीटर से लंबी स्कर्ट पहनना अपराध माना जाएगा।

     मर्दों के अधिकार होंगे खत्म

    मर्दों के अधिकार होंगे खत्म

    चुनाव में खड़े होने का ऐलान करने वाली ऐलेना ने कहा है कि अगर रूस में उनकी सरकार बनती है को वहां मर्दों को तलाक देने का अधिकार भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार बनते ही वो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को खत्म कर देंगी।

     पहले भी लड़ चुकी है चुनाव

    पहले भी लड़ चुकी है चुनाव

    एडल्ट स्टार रह चुकी ऐलेना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 600000 से ज्यादा फॉलोअर्स है। वो पहले भी मेयर का चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन वो बुरी तरह से हार गई। अब दो बच्चों की मां ऐलेना ने राष्ट्रपति पुतिन को चुनौती दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+