अंधेरी सीलनभरी सुरंग में रह रही दुनिया की मशहूर पोर्न स्टार, बाहर आने को तैयार नहीं
अंधेरी सीलनभरी सुरंग में रह रही मशहूर पोर्न स्टार, बाहर आने को तैयार नहीं
नई दिल्ली। मशहूर पोर्न स्टार जेनी ली अमेरिका के लॉग वेगास में एक सुरंग में रहते हुए मिली हैं। स्क्रीन पर स्टेफन सेडोरा के नाम से पहचान रखने वाली जेनी एख लंबी सुरंग में गंदे कपड़ों से तैयार एक छोटी सी झोपड़ी में रह रही थीं। डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना रही एक टीम ने उन्हें पहचाना तो वो दुनिया के सामने आईं।

एक साल पहले ही अपलोड हुई थी आखिरी फिल्म
37 साल की जेनी आज बेघर हों और सुरंग में रहती हुई मिली हैं लेकिन उनकी गिनती कुछ ही साल पहले तक दुनिया की सबसे सफल एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर होती थी। इस वक्त भी एडल्ट स्टार के बीच जेनी ली की रैंकिंग 119वें नंबर पर है। एक वेबसाइट पर आज भी उन्हें 45 हजार लोग सब्सक्राइब करते हैं। एक साल पहले ही उनकी आखिरी फिल्म अपलोड हुई थी।

टीवी टीम ने पहचाना
लॉस वेगास की सुरंगों में रहने वाले लोगों पर डॉक्यूमेंट्री बना रही एक डच टीवी की टीम जब यहां पहुंची तो मशहूर पोर्न स्टार को देख चौंक गई। 320 किमी लंबी सुरंग में करीब 300 लोग रह रहे हैं जिनमें काफी ड्रग एडिक्ट हैं। इन्हीं पर डॉक्यूमेंट्री बनाने टीम पहुंची थी कि उनकी मुलाकात जेनी से भी हो गई।

मैं अब यहीं रहना चाहती हूं: जेनी
अंधेरी, सीलन भरी सुंरग में रह रही जेनी का कहना है कि वो यहां काफी खुश हैं और यहीं रहना चाहती हैं। वो कहती हैं कि उनको जो चाहिए, सबकुछ इस सुरंग में है। सुरंग में रहने वाले लोगों में अधिक अपनापन है, मैंने यहां सच्चे दोस्त बनाए हैं। अब वो यहीं रहेंगी। उन्होंने हालांकि ये साफ साफ नहीं बताया कि वो कितने दिन से सुरंग में रह रही हैं और किस तरह की परिस्थिति में उनको यहां आना पड़ा।

मॉडलिंग से आईं पोर्न इंडस्ट्री में
जेनी लंबे समय तक पोर्न इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा रही हैं। 19 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू करने वाली जेनी 21 साल की उम्र में एडल्ट फिल्मों में आईं। दस साल से ज्यादा वक्त तक वो बतौर पोर्न एक्टर काफी मकबूल रहीं। एक साल पहले भी उनकी एक फिल्म अपलोड हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications