बिस्किट खाते ही एक्ट्रेस को मारा लकवा, 8 साल से पड़ी है बिस्तर पर, अब कोर्ट ने दिया 222 करोड़ देने का आदेश
न्यूयॉर्क, अप्रैल 13। अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल शांटेल ग्याकेलोन पिछले आठ साल से बेड पर एक ही अवस्था में पड़ी हुई हैं। उनकी हालत ऐसी है कि वह अपना शरीर नहीं हिला सकतीं, किसी से बात करने के लिए शांटेल सिर्फ अपनी आंखों से इशारा करती है। मशहूर और यंग मॉडल शांटेल ग्याकेलोन की इस हालत का जिम्मेदार कौन है यह जानकर आप जरूर दंग रह जाएंगे। शांटेल को ऐसी बीमारी ने जकड़ लिया है जिससे वह शायद ही कभी उबर पाएं।

मेडिकल खर्चे के लिए मिले 222 करोड़ रुपए
आपको जानकर हैरानी होगी कि शांटेल ग्याकेलोन की ऐसी हालत पीनट बटर बिस्किट खाने से हुई है। दरअसल, शांटेल को पीनट बटर से एलर्जी है जिसके चलते उन्हें अब जिंदगी भर बिस्तर पर ही लेटकर अपने दिन गुजारने पड़ेंगे। बिस्किट खाने की कीमत शांटेल को अपना ब्रेन डैमेज करके चुकानी पड़ी। फिलहाल खबर यह है कि शांटेल ग्याकेलोन की इस हालत का जिम्मेदार मानते हुए कोर्ट ने पीड़ित युवती को 29.5 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 222 करोड़ रुपए का मेडिकल खर्च देने का फैसला सुनाया है।

गलती से खा लिए एलर्जी वाले बिस्किट
शांटेल के साथ यह हादसा साल 2013 में हुआ जब वह लास वेगास में मैजिक फैशन ट्रेड शो में मॉडलिंग कर रही थीं। इस दौरान उनकी एक दोस्त तारा ने उन्हें दही जैसा टेस्ट वाला योगर्ट और प्रेट्जेल खाने के लिए दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रेट्जेल एक तरह का बिस्किट होता है, इसमें पीनट बटर भी होता है। एक्ट्रेस शांटेल को पीनट बटर से गंभीर एलर्जी थी लेकिन उन्हें पता नहीं था कि प्रेट्जेल में पीनट बटर मौजूद है।

पीनट बटर खाते ही मॉडल की हुई ऐसी हालत
वहीं, शांटेल की दोस्त तारा भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि एक्ट्रेस को पीनट बटर से जानलेवा एलर्जी है। शांटेल ने जैसे ही प्रेट्जेल खाया वह एनाफायलेक्टिक शॉक में चली गईं। यह एनाफायलेक्टिक शॉक ऐसे समय होता है जब कोई शख्स एलर्जी वाली चीज का सेवन कर लेता है या उसके संपर्क में आ जाता है। ऐसी स्थिति में मरीज को समय पर इलाज ना मिला तो उसकी जान भी जा सकती है। आम तौर पर ऐसा फूड एलर्जी और कीड़े-मकोड़ों के काटने से भी होता है।

अस्पताल वालों ने समय पर नहीं दिया सही इलाज
ऐसे में मरीज को तुरंत एपिनेफ्रीन नाम का ड्रग दिया जाता है, अगर पीड़ित को समय पर यह नहीं दिया गया तो उसकी मौत भी हो सकती है। एक्ट्रेस के वकील क्रिस मॉरिस ने बताया कि जब शांटेल को अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें यह ड्रग नहीं दिया गया, जिससे उनकी हालत और भी खराब हो गई। जब शांटेल के साथ यह घटना हुई तो उनकी उम्र सिर्फ 27 साल थी, अब वह 35 की हैं लेकिन इस घटना से अब तक नहीं उबर पाई हैं। उन्हें अब भी लकवा मारा हुआ है, फिलहाल परिवार उनकी देख-रेख कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Fact Check:क्या वैक्सीन या इंजेक्शन से एलर्जी वाले लोग भी लगवा सकते हैं टीका ? सरकार ने बताई सच्चाई
-
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications