4000 करोड़ का महल, 700 से अधिक सुपर कार, 8 जेट, हर बड़े देश में निवेश... कौन है ये दुनिया का सबसे अमीर परिवार?
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का परिवार रईसी को लेकर चर्चा में है। इस परिवार को दुनिया की सबसे रईस फैमिली की लिस्ट में पहले नंबर पर रखा गया है। इस परिवार के पास इतनी संपत्ति है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।
अल नाहयान शाही परिवार अबू धाबी के अमीरात पर शासन करता है। ब्लूमबर्ग की वर्ल्ड्स रिचेस्ट फैमिलीज 2023 की लिस्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का परिवार ने दुनिया के सबसे अमीर परिवार होने का सम्मान पाया है।

इस परिवार की कुल संपत्ति 305 अरब डॉलर आंकी गई है। यूएई राष्ट्रपति की फैमिली ने टॉप रिचेस्ट फैमिली की लिस्ट में वॉलमार्ट इंक परिवार को पीछे छोड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस परिवार के पास कुल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 232.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
जैसे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को MBD कहा जाता है ठीक उसी तरह यूएई के राष्ट्रपति शेख मेहम्मद बिन जायद अल नाहयान को दुनिया MBZ के नाम से जानती है। MBZ परिवार के मुखिया हैं। उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं। अमीराती शाही के 9 बच्चे और 18 पोते-पोतियां हैं।
6 फीसदी तेल भंडार के मालिक
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में अबू धाबी शाही परिवार के पास दुनिया के लगभग छह प्रतिशत तेल भंडार हैं। इस फैमिली ने दुनिया के प्रसिद्ध बिजनेस में भी निवेश कर रखा है।
सोने का महल
GQ के मुताबिक के अनुसार, MBZ फैमिली के पास सोने से बना कसर अल वतन राष्ट्रपति महल है। ये पेंटागन के 3 गुने आकार का है। इसकी कीमत 4078 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस फैमिली के पास 8 निजी जेट हैं और उनकी कुल संपत्ति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कुल संपत्ति से अधिक है।
हर बड़े देश में निवेश
MBZ फैमिली ने मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब में, लोकप्रिय गायिक रिहाना के लिंगरी ब्यूटी ब्रांड फेंटी, एलन मस्क के स्पेसएक्स से लेकर कई ऑटोमोबाइल कंपनियों में निवेश कर रखा है। दुनिया के सबसे अमीर परिवार के पास दुनिया की कुछ सबसे बड़ी मेगायाट भी हैं, इसमें उन्होंने अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ दिया है।
700 सुपर कार के मालिक हमद
याहू फाइनेंस के अनुसार MBZ के छोटे भाई शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान के पास लगभग 700 कारें हैं। इनमें बुगाटी वेरॉन, लेम्बोर्गिनी रेवंतों, मर्सेडीज बेंज सीलके जीटीआर, फरारी 599XX और मैक्लॉरेन एमसी 12 भी शामिल हैं।
यूएई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तहनून बिन जायद अल नाहयान, जिन्हें शेख तहनून के नाम से जाना जाता है, इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी निवेश कंपनी के प्रमुख हैं, जिसके मूल्य में पिछले पांच वर्षों में लगभग 28,000 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। याहू फाइनेंस का अनुमान है कि इसका बाजार मूल्य लगभग 235 बिलियन डॉलर है, जो इसे मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications