रोम पर फतह तक मुसलमानों से लड़ने के लिए बगदादी ने की अपील

Iraq-baghdadi
बगदाद। इस्लामी चरमपंथी संगठन आईएसआईएस के प्रमुख अबु बकर अल बगदादी का एक ऑडियो मैसेज सामने आया है। इस मैसेज में बगदादी ने मुसलमानों से इराक और सीरिया पहुंचकर इस्लामी राज्य के गठन में मदद करने की अपील की है।

पढ़ें-लादेन से भी ज्यादा खतरनाक है बगदादी

बगदादी ने मुसलमानों से 'इस्लामी स्टेट' आने का न्योता देते हुए इसे उनका कर्तव्य बताया है।

बगदादी ने अपने इस ऑडियो मैसेज में कहा है कि जब तक रोम पर फतह नहीं हासिल हो जाती है तब तक मुसलमानों को लड़ते रहना चाहिए।

बगदादी ने कहा है कि हमारा अगला निशाना रोम को जीतना और अपने भाईयों को
अपने वतन वापस लाना है।

मंगलवार को सामने आए इस ऑडियो मैसेज बगदादी ने कहा कि मुसलमानों आगे बढ़ो। हां, यह तुम्हारा राज्य है। आगे बढ़ो क्योंकि सीरिया केवल सीरियाई लोगों के लिए नहीं और इराक केवल इराकी लोगों के लिए नहीं है। बगदादी ने कहा कि हम बदला लेंगे।

बगदादी ने आगे कहा कि सभी जगह के मुसलमान जो इस्लामी राज्य के लिए हिज्र करने लायक हैं, उन्हें ऐसा करना चाहिए क्योंकि इस्लाम की भूमि के लिए हिज्र करना उनकी जिम्‍मेदारी है।

19 मिनट के इस ऑडियो मैसेज में कहा गया है, 'पवित्र महीने रमजान में अल्लाह के रास्ते पर जेहाद से बेहतर कोई और काम नहीं है।

इसलिए इस मौके का फायदा उठाएं और अपने पूर्वजों की राह पर आगे बढ़ें।' बगदादी ने जिन देशों में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा हो रही है, हम उनसे बदला लेंगे।

इस संगठन का कहना है कि इस्लामी राज्य उत्तरी सीरिया के अलेप्पो से पूर्वी इराक में दियाला प्रांत तक होगा।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इराके में जारी हिंसा में जून महीने में 2417 इराकी मारे गए हैं, इसमें से 1531 आम नागरिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+