जब बीच आसमान में विमान के बाथरूम में फंस गई महिला फिर जो हुआ उसे देखकर थम सकती हैं आपकी सांसें

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर आपको विमान के अंदर होने वाली घटनाओं के ढेर सारे वीडियो मिल जाते हैं, जिसे देखकर कभी आप हैरान हो जाते हैं तो कभी आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। लेकिन अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे देखकर आपकी सांसें अटक सकती हैं। दरअसल, एक विमान के बाथरूम में महिला यात्री फंस गई, जिसे बड़ी मुश्किलों के साथ बाहर निकाला गया।

बीच रास्ते में रोककर निकाला गया

बीच रास्ते में रोककर निकाला गया

यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट 1554 जो वॉशिंगटन डीसी से सैन फ्रैंसिस्को को जा रही थी, उसके बाथरूम में एक महिला यात्री फंस गई। कंपनी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बाथरूम का दरवाजा सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। जिसके कारण महिला यात्री उसमें फंस गई। डेनिवर में लैंडिंग के बाद यात्री को विमान के बाथरुम से सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।

कंपनी ने मांगी माफी

कंपनी ने मांगी माफी

कंपनी ने पूरे घटनाक्रम के लिए विमान में सवार यात्रियों से माफी भी मांगी है। एयरलाइन ने बयान में कहा, "यात्री को लैंडिंग के बाद सुरक्षित रूप से निकाल दिया गया था, और यात्रियों ने अपनी यात्रा जारी रखी। हम सभी ने अनजाने में हुई समस्या के लिए यात्री से माफी मांगी है। यह वीडियो ट्विटर पर टेलर किम्बर द्वारा शेयर किया गया है। टेलर किम्बर, एक ट्विटर उपयोगकर्ता, ने एक वीडियो साझा किया जिसमें आप देख सकते हैं कि कुछ तकनीशियन दरवाजे खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो में यह भी साफ सुनाई दे रहा है कि विमान के बाथरूम में अंदर फंसी महिला यात्री को लोग साहस बंधा रहे हैं। एक तकनीशियन महिला से कहा रहा है कि "हम इस समय केवल दरवाजा खोलने पर काम कर रहे हैं, मैडम। हम आपको जल्द ही बाहर निकाल देंगे, ठीक है?"।

विमान में घटना होने के कारण इसे बीच रास्ते में उतारा गया, जिसके कारण गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो गई। वैसे विमान को सैंन फ्रैंसिस्को रात को साढ़े आठ बजे पहुंचना था। लेकिन इन सारे घटनाक्रमों के चलते विमान सैन फ्रैंसिस्को रात को 11 बजे पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+