बराक ओबामा से पहले पेंटागन के टॉप ऑफिसर भारत में

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति 25 जनवरी को अपनी दूसरी भारत यात्रा पर राजधानी दिल्‍ली पहुंचेंगे और देश के गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर चीफ गेस्‍ट शिरकत करेंगे। लेकिन ओबामा ने अपने कदम भारत में रखने से पहले पेंटागन के एक सीनियर ऑफिसर को भारत भेजने का फैसला किया है।

Barack-Obama-Pentagon

पेंटागन की ओर से एक शीर्ष अधिकारी को भारत भेजा जाएगा ताकि वह भारतीय अधिकारियों के साथ रक्षा क्षेत्र के अहम मुद्दों और उससे जुड़े क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। यह वह क्षेत्र होंगे जिन पर ओबामा की भारत यात्रा के दौरान कई अहम घोषणाएं की जा सकती हैं।

पेंटागन की स्‍पोक्‍सपर्सन मौरीन शुमैन ने इस बारे में जानकारी दी कि रक्षा अधिग्रहण, टेक्‍नोलॉजी और डिफेंस सिस्‍टम मामलों के डिप्‍टी सेक्रेटरी फ्रैंक केंडाल हो सकता है कि अगले हफ्ते भारत की यात्रा पर आएं।

केंडाल भारत संबंधी रक्षा मुद्दों पर, खासतौर पर भारत-अमेरिका रक्षा व्यापार और तकनीकी पहल (डीटीटीआई) पर, पेंटागन के एक प्रमुख अधिकारी हैं।

मौरीन ने कहा, यह उनकी चौथी भारत यात्रा होगी और यह हमारे द्वारा इस रिश्ते को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है। मौरीन ने कहा, केंडाल की विजिट का प्राथमिक लक्ष्य रक्षा व्यापार और प्रौद्योगिकी पहल (डीटीटीआई) की गति को जारी रखना है, जो कि रक्षा तकनीक पर सहयोग को प्रोत्साहित करता है और महत्वपूर्ण रक्षा प्रणालियों के सह-निर्माण एवं सह-विकास में सक्षम बनाता है।

केंडाल भारत में अमेरिका के नए राजदूत रिचर्ड वर्मा से भी मुलाकात करेंगे। बराक ओबामा ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनकी तीन दिवसीय भारत यात्रा 25 जनवरी से शुरू होगी और उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+