इस शख्स का दावा, 'iPhone की वजह से बना गे', Apple से मांगा 10 लाख मुआवजा

मॉस्को: रूस के एक शख्स ने टेक्नॉलोजी की दिग्गज कंपनी एप्पल पर मुकदमा दायर किया है। उसने दावा किया है कि वो आईफोन की ऐप की वजह से उसने गलत प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी भेज दी है,जिस वजह से वो गे बन गया। इस शख्स ने अब कंपनी पर मुकदमा दायर किया है और कंपनी से 1 मिलियन रूबल(10.8) लाख रुपये का मुआवजा मांगा है। उसने कहा कि ऐप की गलती की वजह से हुआ।

'आईफोन की वजह से बना गे'

'आईफोन की वजह से बना गे'

मेल ऑनलाइन की एक खबर के मुताबिक इस शख्स ने बताया कि उसने अपने आईफोन पर एक ऐप डाउनलोड की थी जिसके जरिए उसने बिटकॉइंस का ऑर्डर दिया। लेकिन बिटकॉइंस के बजाय उसे 69 गेकॉइंस मिले। उसने कहा कि कंपनी ने उसे समलैंगिकता की तरफ धकेल दिया, इस वजह से उसे नैतिर और मानसिक नुकसान पहुंचा। उसने अपनी शिकायत में कहा कि पैसों के साथ एक मैसेज भी आया जो इस प्रकार था, आजमाए बिना जज न करें।

शख्स ने मांगा 10 लाख का मुआवजा

शख्स ने मांगा 10 लाख का मुआवजा

मॉस्को टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिर मैंने सोचा कि ये सही भी है। बिना आजमाए मैं कैसे जज कैसे कर सकता है। इसके बाद मैंने फिर समलैंगिक रिश्‍तों को आजमाने का फैसला किया, मेरा अब एक बॉयफ्रेंड है। युवक की पहचान डी रेजुमिलोव के तौर पर हुई है, जिसने ये ऐप डाउनलोड की। उसने कहा कि मेरा अब एक बॉयफ्रेंड है और मुझे नहीं पता कि मैं अपने माता-पिता को ये कैसे समझाऊंगा। मेरी जिंदगी बुरी तरह से बदल गई है और शायद मैं अब नॉर्मल नहीं हो पाऊंगा।

'मुझे मानसिक नुकसान पहुंचा'

'मुझे मानसिक नुकसान पहुंचा'

उसने कहा कि एप्पल ने मेरे साथ हेराफेरी की और मुझे समलैंगिकता की ओर धकेल दिया। इस परिवर्तन ने मुझे नैतिक और मानसिक नुकसान पहुंचाया है। वहीं इस मामले में इस शख्स के वकील ने कहा कि अपने सभी प्रोग्राम के लिए कंपनी जिम्मेदार होती है, भले ही वो प्रोग्राम थर्ड पार्टी ने ही क्यों न बनाया हो। इस मामले में मॉस्को की अदालत में 20 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया और कोर्ट इस मामले की 20 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

ये भी पढ़ें- VIDEO: अचानक बाड़े में कूदकर शेर को चिढ़ाने लगी महिला और फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+