VIDEO: अचानक बाड़े में कूदकर शेर को चिढ़ाने लगी महिला और फिर...
नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रॉन्स जू में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एक महिला मौज-मस्ती करते-करते अचानक शेर के बाड़े में कूद गई। महिला अपने सामने खड़े शेर को देकर पहले तो ठिठकी लेकिन इसके बाद शेर को चिढ़ाने लगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला शेर को चिढ़ा रही है।
Recommended Video

शेर के बाड़े में कूदी महिला
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महिला की आलोचना कर रहे हैं। शेर को सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है, ये जानते हुए भी महिला शेर के बाड़े में पहुंच गई और उसे चिढ़ाने लगी। हालांकि, इसके बाद महिला वहां से सही-सलामत वापस आ गई। इस वीडियो को चिड़ियाघर घूमने आए एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है। रियल सोबरीना ने ये वीडियो शेयर किया है।
शेर को चिढ़ाने लगी महिला
उस शख्स ने इसे कैप्शन दिया है, 'वीडियो अंत तक देखें आप विश्वास नहीं करेंगे कि आगे क्या हुआ? बाड़े के अंदर घुसते ही शेर सामने आकर खड़ा हो गया, जिसको देखकर लड़की हाथ हिलाने लगी और चिढ़ाने लगी। महिला को देखकर शेर थोड़ा सा आगे बढ़ता है और रुक जाता है। शेर काफी देर तक महिला को घूरता है, हालांकि वह लड़की पर हमला नहीं करता है। वहीं, वीडियो सामने के आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की को बेवकूफ बता रहे हैं।

चिड़ियाघर के नियमों का पालन नहीं किया- चिड़ियाघर प्रशासन
एक यूजर ने लिखा, 'ये बेहद बेवकूफी भरी हरकत थी, अगर शेर हमला कर देता तो जू वाले शेर को ही सजा देते, ये नहीं देखते कि लड़की जानबूझकर बाड़े में घुसी है।' वहीं, मामला सामने आया तो ब्रॉन्स जू ने भी स्टेटमेंट जारी किया। जू की तरफ से बताया गया है कि लड़की ने नियमों का उल्लंघन किया है। इस हरकत से उसकी जान को खतरा पैदा हो सकता था, उसकी जान भी जा सकती थी। लड़की ने चिड़ियाघर के नियमों का पालन नहीं किया।'












Click it and Unblock the Notifications