A Promised Land: रामायण और महाभारत की कहानियां सुनकर बड़े हुए बराक ओबामा
वॉशिंगटन। अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' इस समय सुर्खियों में हैं। ओबामा की किताब, 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' मंगलवार को रिलीज हो गई है। 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' दो वॉल्यूम में रिलीज होगी और इसका पहला वॉल्यूम मंगलवार को बाजार में लॉन्च हो गया है। इस किताब में ओबामा ने बताया है कि उनके दिल में भारत के लिए एक खास जगह हमेशा रहेगी। ओबामा ने बताया है कि जब वह छोटे थे तो उनका बचपन इंडोनेशिया में बीता। इस दौरान वह महाभारत और रामायण की कहानियां सुनकर बड़े हुए।

Recommended Video
बॉलीवुड फिल्मों की तरफ भी रूचि
ओबामा ने लिखा है, 'भारत बहुत बड़ा देश है और यहां दुनिया की कुल आबादी का छठा हिस्सा रहता है, 2000 से ज्यादा संप्रदाय हैं और 700 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती है।' ओबामा लिखते हैं कि वह साल 2010 में राष्ट्रपति बनने से पहले कभी भी भारत नहीं गए थे लेकिन भारत के प्रति उनकी सोच में एक विशेष स्थान है। उन्होंने आगे लिखा है, 'ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि मेरे बचपन का बड़ा हिस्सा इंडोनेशिया में रामायण और महाभारत की प्राचीन हिंदू कहानियां सुनते हुए बीता है या फिर इसलिए कि मेरी रूचि पूर्वी क्षेत्र में है, या फिर इसलिए कॉलेज में भारतीय और पाकिस्तानी मित्रों के एक ग्रुप की वजह से जिन्होंने मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया और बॉलीबुड फिल्मों की तरफ मेरा ध्यान खींचा।' 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' के पहले वॉल्यूम में ओबामा ने साल 2008 में हुए चुनाव प्रचार से लेकर पाकिस्तान के एबोटाबाद में अल-कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन की मौत के साथ खत्म पहले कार्यकाल के बारे में बताया है।
बजरंग बली के भक्त होने का दावा
ओबामा राष्ट्रपति रहते हुए दो बार भारत आए हैं। उनका पहला दौरा साल 2010 में तो दूसरा दौरा साल 2015 में हुआ था। साल 2008 में जब ओबामा ने पहली बार राष्ट्रपति चुनाव जीता तो यह त सामने आई थी कि वह बजरंग बली के बड़े भक्त हैं। उनकी जेब में हमेशा हनुमानजी की एक फोटो रहती है। उस समय अमेरिका में रहने वाले भारतवंशियों ने उन्हें हनुमान की एक बड़ी प्रतिमा गिफ्ट की थी। कहा गया था कि ओबामा इस बात पर यकीन करते हैं कि भगवान हनुमान की कृपा के कारण ही वे हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर पाए। कहने वाले कहते है कि बचपन से ही ओबामा की आस्था भगवान हनुमान में है। उनके पिता ने उन्हें बचपन में हनुमान के बारे में बताया था जिसके बाद से उनका झुकाव इस ओर हो गया। बराक ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की थी।
-
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद -
US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’












Click it and Unblock the Notifications