बलूचिस्तान के नेता मोदी को धन्यवाद कहते हुए बोले 'जय हिंद'
बलूचिस्तान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश की आजादी के 70 साल पूरे होने पर लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया, उसे देश में तो सराहना मिली ही है, साथ ही विदेशों में भी मोदी के भाषण की खूब वाहवाही हुई। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गिलगिट, बलूचिस्तान और पीओके के लोगों ने पिछले कुछ दिनों में मुझे धन्यवाद कहा है, यह उनकी तरफ से पूरे देश को धन्यवाद है और मैं इसके लिए उनका आभार प्रकट करता हूं।

मोदी के इस भाषण के बाद बलूचिस्तान की बलोच रिपब्लिकन पार्टी के नेता अशरफ शेरजान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बलूचिस्तान की बात की। उन्होंने वैश्विक स्तर पर बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहना चाहता हूं। उन्होंने कहा- इंशाअल्लाह, जल्द ही हम भारत और बलूचिस्तान की आजादी का जश्न साथ में मनाएंगे, जय हिंद।
बलूचिस्तान के किसी नेता द्वारा पीएम मोदी की सराहना करने और जय हिंद का नारा लगाने से भले ही और कुछ हो न हो, लेकिन पाकिस्तान सरकार की चिंता बढ़ना लाजमी है।
वहीं दूसरी ओर, बलोच रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख ब्रहमदग बुगती ने कहा है कि वह शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वे चाहते हैं कि शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन बलूचिस्तान पर कोई फिल्म बनाएं। वे बोले कि अमिताभ बच्चन उनके दादा का रोल बहुत अच्छे से कर सकते हैं। दोनों से इस फिल्म बनाने के अनुरोध करते हुए वह बोले- मुझे उम्मीद है कि वे मुझे निरोश नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications