अमेरिका में दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्लेन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

न्यूयॉर्क: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गुरुवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह विमान एक रिहायशी इलाके में एक घर के पिछले हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मु्ताबिक यह घटना फिलाडेल्फिया के पेन्सिल्वेनिया का है। जहां सुबह करीब 6 बजे एक इंजन वाला विमान नीचे गिर गया।

A plane crashed in Philadelphia, Husband, wife, teen killed

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें 60 साल के जसवीर खुराना और 54 साल की उनकी पत्नी दिव्या खुराना और उनकी बेटी शामिल हैं। इस सिंगल इंजन विमान को जसवीर खुराना उड़ा रहे थे। जसवीर खुराना टेम्पल यूनिवर्सिटी के काट्ज स्कूल ऑफ मेडिसिन में पैथोलॉजी और प्रयोगशाला चिकित्सा के प्रोफेसर थे, जहां उन्होंने हड्डी रोग की पढ़ाई की थी।

विमान फिलाडेल्फिया के उत्तर में लगभग 30 मील (50 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से कोलंबस, ओहायो के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया। विमान हादसे का शिकाय कैसे हुआ इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऊपरी मोरलैंड पुलिस के प्रमुख माइकल मर्फी ने कहा कि विमान क्रैश होने से पहले कई पेड़ों से टकराया जिसके बाद उसर मलबा चार बैकयार्ड में फैल गया।

जब विमान हादसे का शिकार हुआ थो आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए। घटना के बाद नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में कर रहे हैं ताकि हादसे के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में पता चला है कि उड़ान भरने के मात्र तीन मिनट बाद ही प्लेन हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें-मेरिका में 24 घंटे में गोलीबारी की दूसरी घटना, डेटॉन शहर में फायरिंग, 9 लोगों की मौत, 16 घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+