US ने माना नॉर्थ कोरिया ने EMP अटैक किया तो 90 प्रतिशत अमेरिकियों का विनाश कर देगा

प्योंगयांग। खुद का इंटरनेट नहीं होने के बावजूद भी नॉर्थ कोरिया ने साइबर अटैक और कंप्यूटर के मामले में दुनिया के कई बड़े देशों को पछाड़ चुका है। कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव को देखते हुए नॉर्थ कोरिया ना सिर्फ अपने हथियारों का जखिरा बढ़ाने में लगा है, बल्कि अपने साइबर ताकत को भी बढ़ाने में लगा है। अमेरिका पर अटैक करने के लिए नॉर्थ कोरिया ने EMP नाम का एक हथियार तैयार किया है, इसका नाम इलेक्ट्रो मैग्नेटिक पल्स अटैक। साधारण भाषा में मिसाइल सैटेलाइट को किसी क्षेत्र के ऊपर से अटैक करना। इस बात को लेकर खुद यूएस कांग्रेस भी परेशान है।

एक साल में 90 प्रतिशत अमेरिकियों का विनाश

एक साल में 90 प्रतिशत अमेरिकियों का विनाश

नॉर्थ कोरिया ने अगर अमेरिका के ऊपर अपने EMP बम को छोड़ा तो एक साल के भीतर ही 90 प्रतिशत आबादी खत्म हो जाएगी। अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि नॉर्थ कोरिया के EMP बम से अमेरिका का इलेक्ट्रॉनिक पावर ग्रिड को तबाह हो सकता है। इससे अमेरिका अंधेरे में डूब जाएगा। अगर अमेरिकी पावर ग्रिड पर अटैक हुआ तो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क ना सिर्फ बिजली के लिए तरसेगा, बल्कि खाने-पानी के लिए भी भटकना पड़ सकता है। अमेरिका में बिजली गुल होने से देश में ना सिर्फ बीमारियां फैलेगी, बल्कि भूखमरी से करोड़ों लोगों की हालत बद से बदतर हो जाएगी।

EMP कैसे करेगा अटैक

EMP कैसे करेगा अटैक

पॉवर ग्रिड पर अटैक होने से अमेरिका की 320 मिलियन पॉपुलेशन पर सीधा असर पड़ेगा। नॉर्थ कोरिया का EMP अटैक से अमेरिका का टेलिफोन इंफ्रास्ट्रक्चर, एयर लाइन, एयर ट्राफिक कंट्रोल और ऑनलाइन से जुड़े तमाम सिस्टम खत्म हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले से किसी भी समय में नॉर्थ अमेरिका के ऊपर से उड़ने वाले हवाई जहाजों पर अटैक हो सकता है, जिससे कम से कम 5 लाख लोग मारे जा सकते हैं।

यूएस कांग्रेस ने भी माना नॉर्थ कोरिया का EMP अटैक का खतरा

यूएस कांग्रेस ने भी माना नॉर्थ कोरिया का EMP अटैक का खतरा

किम जोंग उन कभी भी EMP अटैक कर सकता है, इसको लेकर अमेरिका में हवा बन चुकी है। अमेरिकी कांग्रेस ने स्वीकार किया है कि नॉर्थ कोरिया अपने EMP हमले से पूरे अमेरिका के पॉवर ग्रिड को तबाह कर देगा। नॉर्थ कोरिया के बढ़ते साइबर अटैक के खतरे के बारे में अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी कमेटी के सदस्य स्कॉट गार्डन पैरी के अनुसार, 'नॉर्थ कोरिया से साइबर अटैका का खतरा बढ़ता जा रहा है। हमें दूसरे खतरों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए, जिनमें EMP अटैक शामिल है। जानाकारों के मुताबिक इससे अमेरिका का पावर ग्रिड काम करना बंद कर देगा, जिस पर निर्भर इंफ्रास्ट्राक्चर बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो परिणाम भयानक होंगे।'

नॉर्थ कोरिया बढ़ा रहा है अपना साइबर अटैक

नॉर्थ कोरिया बढ़ा रहा है अपना साइबर अटैक

हाल ही में नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंधों को देखते हुए चीन ने अपना इंटरनेट कनेक्शन वापस ले लिया, लेकिन रूस अभी भी किम जोंग उन को इंटरनेट कनेक्शन दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस देश ने इंटरनेट कनेक्शन उधार लिया हुआ है, उनके हैकर्स दुनिया में 7वें सबसे खतरनाक हैकर्स में है। सूत्रों के मुताबिक, प्योंगयांग में नॉर्थ कोरियाई हैकर्स ने एक पूरा वॉर रूम बना दिया है। साउथ कोरियाई सरकार के अनुसार, साइबर दुनिया से लड़ने के लिए प्योंगयांग के पास एक 6,800 की मजबूत यूनिट है। सियोल के अनुसार, 2014 से लेकर अब तक कई हाई प्रोफाइल साइबर अटैक को अंजाम दे चुके हैं, जिसमें सोनी पिक्चर्स और रैनसमवेयर भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+