पैसे जमा करने गया अमीर शख्स महिला बैंकर पर हुआ फिदा, और फिर...

लंदन के नाइट्सब्रिज में स्थित आबूधाबी इस्लामिक बैंक की एक महिला बैंकर पर बैंक के एक अमीर क्लाइंट का दिल आ गया। जिससे परेशान होकर महिला को नौकरी ही छोड़नी पड़ी।

नई दिल्ली। यूं तो हम मानते हैं कि इंग्लैंड जैसी जगह पर सभी को समान अधिक हैं, लेकिन वहां पर एक बैंक में काम करने वाली एक महिला का ऐसा मानना नहीं है। इसी आधार पर उन्होंने अपने बैंक और उसके एक क्लाइंट पर केस भी दायर कर दिया है, जिसका निपटारा ट्रिब्युनल में कराने की कोशिश की जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बैंकर पर फिदा हुआ क्लाइंट

बैंकर पर फिदा हुआ क्लाइंट

लंदन के नाइट्सब्रिज में स्थित आबूधाबी इस्लामिक बैंक की एक महिला बैंकर पर बैंक के एक अमीर क्लाइंट का दिल आ गया। बस फिर क्या था, अरब का वह अमीर शख्स आए दिन महिला को प्यार भरे गाने और मैसेज भेजने लगा। साथ ही वह महिला के साथ डिनर पर जाने की भी मांग करने लगा। हालांकि आबूधाबी इस्लामिक बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करने वाली महिला सुमाया जेरार्ड ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।

फोटो साभार- डेलीमेल

बॉस ने महिला बैंकर को दी धमकी

बॉस ने महिला बैंकर को दी धमकी

जब महिला बैंकर ने इसकी शिकायत अपने बॉस जादत (चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी) से की तो उसने भी महिला का साथ देने के बजाय उस अमीर शख्स का ही पक्ष लिया। साथ ही, महिला के बॉस ने यह धमकी भी दी कि अगर वह उस शख्स के साथ डिनर पर नहीं गई तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। महिला बैंकर के एक मित्र ने उससे कहा कि बॉस एक दलाल की तरह हरकत कर रहा है।

फोटो साभार- डेलीमेल

आखिर क्यों किया जा रहा था ऐसा?

आखिर क्यों किया जा रहा था ऐसा?

दरअसल, जिस अमीर शख्स का दिल महिला बैंकर पर आ गया था, वह आबूधाबी इस्लामिक बैंक में करीब 25 मिलियन पाउंड का निवेश करना चाहता था। ऐसी स्थिति में महिला बैंकर पर इस बात का भी काफी दबाव था कि वह हर हाल में यह डील पूरी करे, ताकि बैंक में 25 मिलियन पाउंड का वह निवेश हो सके। इसी के चलते पिछले साल 17 मई को महिला के बॉस ने कहा था कि वह उस अमीर शख्स को विम्बले में हो रहे फुटबॉल मैच में बुलाए और फिर उसके साथ डिनर भी करे।

शादीशुदा जिंदगी को हुआ खतरा

शादीशुदा जिंदगी को हुआ खतरा

जेरार्ड एक शादीशुदा महिला हैं, जिनका बच्चा भी है। ऐसे में एक शख्स की तरफ से की जा रही इन हरकतों से उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी खतरा आ गया था। कुछ मैसेज तो उनके पति ने भी देख लिए थे और सवाल भी किया था कि आखिर ये सब क्या है?

छोड़नी पड़ी नौकरी

छोड़नी पड़ी नौकरी

आखिरकार इन सबसे तंग आकर जेरार्ड को पिछले साल नवंबर में अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। उन्होंने अपने बैंक पर केस करते हुए 80 हजार पाउंड का दावा ठोक दिया है और साथ ही भेदभाव और शोषण का केस भी दायर किया है। महिला का आरोप है कि जिस देश में सभी समान हैं, वहां पर पर अरब के नियमों को किसी महिला पर कैसे लागू कर सकते हैं। अभी यह मुकदमा ट्रिब्युनल में चल रहा है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+