फिजी में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम महासागर में स्थित देश फिजी में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये तेज झटके फिजी के लंबासा शहर में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई है। संयुक्त राष्ट्र भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार यह भूकंप के झटके रात 8.25 बजे महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है और ना ही सूनामी की दस्तक की आशंका सामने आई है।













Click it and Unblock the Notifications