दादाजी के 'सिंगल' पोती को भेजे गए मैसेज हुए वायरल, पढ़कर आप भी कहेंगे बात तो सही है!
नई दिल्ली, 20 जुलाई: अक्सर आपने घर से बड़े-बुजुर्गों को बच्चों को सलाह देते हुए देखा होगा। आपको भी आपके माता-पिता ने कभी ना कभी कोई सलाह जरूर दी होगी, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर 91 साल के दादाजी का पोती को भेजा हुए कुछ मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसको पढ़कर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल दादाजी की नसीहत पर आ गया है। आखिर उस मैसेज में दादा ने अपनी पोती को ऐसा क्या लिखा है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जानिए पूरा वाक्या।

'सिंगल' पोती को दादा जी की सलाह
दादा-दादी अपने पोता-पोती पर बहुत प्यार लुटाते हैं। अक्सर बच्चों की याद आने पर फोन या मैसेज करना नहीं भूलते। ऐसा ही एक 91 साल के दादाजी ने अपनी पोती को मैसेज किया है, जो कई मायने में काफी खास है। लड़की को दादा ने टिकटॉक पर कुछ मैसेज भेजे, जिनको उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। दरअसल, मेगन एलिजाबेथ ने अपने 91 वर्षीय दादा की ओर से भेजे गए मैसेज की एक चेन शेयर की, जन्मदिन से पहले भेजे गए मैसेज में दादा ने अपनी 'सिंगल' पोती को लव रिलेशनशिप में आने की सलाह दी है।

पोती को दादा ने दी कई सारी सलाह
दादा ने अपने मैसेज में लिखा कि मैं दादाजी हूं। मैंने एक आर्टिकल पढ़ा है, जिसमें लिखा हुआ है कि अगर आप 29 साल की उम्र तक अपना पार्टनर नहीं ढूंढ लेते हैं, तो आप अकेले ही मर जाएंगे। तुम्हारा जन्मदिन 3 महीने में आ रहा है। मैं बस आपको यह बताना चाहता था। जिसका रिप्लाई देते हुए मेगन ने सिर्फ धन्यवाद लिखा। इसके अलावा एक और मैसेज में लिखा कि 'मेगन, मैं दादाजी हूं। मुझे उम्मीद है कि तुम अपना वजन कम कर रहे हो। याद रखना हमारे परिवार में हार्ट की बीमार चलती है।

टिक-टॉक पर लोगों की पसंद आ रही पोस्ट
वहीं अपने एक और मैसेज में दादा ने पोती को शराब नहीं पीने सलाह देते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे यह सब ज्यादा नहीं कर रही होगी। उन्होंने अपने मैसेज में कहा कि मैं न्यूज में देखता हूं शराब की खरीददारी आसमान छूने लगे है, क्योंकि लाखों लोग तनाव में आकर शराब बहुत पीते हैं। अपने हर मैसेज के नीचे दादाजी ने love, Grandpa लिखा। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।वहीं टिक-टॉक पर मेगन की पोस्ट काफी वायरल हो रही है, लोग दादजी उनको केयरिंग और क्यूट बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications