शरारत करने पर बच्ची के ऊपर बैठ गई 145 किलो की महिला, दिल का दौरा पड़ने से मौत

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में 64 साल की एक महिला पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। 145 किलो की ये महिला अपने नौ साल की चचेरी बहन को डराने और उसे सजा देने के लिए उसके ऊपर बैठ गई, वो करीब 10 मिनट तक इस बच्ची के ऊपर बैठी रही, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने बच्ची के लगातार कहा ना मानने पर उसे सुधारने के लिए ऐसा करने की बात कही है।

9 year old dies after cousin weighing 150 kg sits on her in Florida

महिला पर हत्या का मामला दर्ज

महिला पर हत्या का मामला दर्ज

145 किलो की महिला वेरोनिका पोसी के नौ साल की अपनी चचेरी बहन डेरिका लिंडसे को सजा देने के लिए उसके ऊपर बैठ जाने से बच्ची को दिल का दौरा पड़ गया। इसमें उसकी जान चली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 64 साल की वेरोनिका पोसी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

बदतमीजी कर रही थी लिंडसे

बदतमीजी कर रही थी लिंडसे

वेरोनिका पोसी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी चचेरी बहन डेरिका लिंडसे लगातार बदतमीजी कर रही थी और उसके कहने पर रुक नहीं रही थी। इसलिए वो उसे सजा देने के लिए उसके ऊपर बैठ गई। ईस्कांबिया काउंटी शेरिफ कार्यालय की एक गिरफ्तारी रिपोर्ट के अनुसार जब तक पोसी उसके ऊपर से उठी, तब तक लिंडसे बेहाश हो चुकी थी और अस्पताल ले जाते-जाते उसने दम तोड दिया।

 33 किलो की बच्ची पर बैठी 145 किलो की महिला

33 किलो की बच्ची पर बैठी 145 किलो की महिला

मृतक लिंडसे की लंबाई 3 फुट था और उसका वजन करीब 33 किलो था। वहीं पोसी में 145 किलो वजन है, ऐसे में बच्ची का वजन पोसी के वजन के एक चौथाई से भी कम था। यह घटना फ्लॉरिडा के पेंसाकोला में पिछले हफ्ते हुई। लिंडसे की 69 वर्षीय मां, ग्रेस स्मिथ ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे अपनी बेटी को अनुशासित करने में परेशानी हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+