युद्ध का 8वां दिन: चेर्निहाइव के तेल डिपो पर बमबारी, जर्मनी देगा यूक्रेन को 2700 एयर मिसाइल
र्मनी देगा यूक्रेन को 2700 एयर मिसाइल
कीव, 03 मार्च: यूक्रेन पर रूस आक्रामक तेवर अपना रहा है। 24 फरवरी से शुरू हुआ हमला अब तेजी से भयानक होता जा रहा है। रूस-यूक्रेन जंग गुरुवार को अपने 8वें दिन पर पहुंच गया है। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने दावा किया है कि रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक 2,000 से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं। इधर, रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन में उसके 498 सैनिकों की मौत हुई है और 1,597 अन्य घायल हैं। वहीं यूक्रेन ने युद्ध में अब तक 7,000 से अधिक रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। इस बीच यूक्रेन के शहरों की स्थिति काफी भायवह हो चुकी है। एक तरफ जहां खारकीव में लड़ाई जारी है तो दूसरी तरफ यूक्रेन के चेर्निहाइव में मिसाइल हमले के बाद तेल डिपो में भयंकर आग लग गई।

चेर्निहाइव के तेल डिपो में लगी भीषण आग
रूस के हमले की लगातार मिल रही जानकारी के मुताबिक रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारो ओर से घेर लिया है। इतना ही नहीं रूस की विशाल सेना का काफिला कीव को बाहर से घेरकर बैठा है। इस बीच खरकीव से लेकर कीव तक रूस लगातार बमबारी कर रहा है। ऐसे में अब चेर्निहाइव (Chernihiv) शहर के तेल के डिपो को बड़ा नुकसाना पहुंचाया है। जानकारी के मुताबिक एक मिसाइल आकर इस डिपो पर जा गिरी है, जिससे वहां भयानक आ लग गई। इस भीषण की आग की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद तेल का काला धुआं भीषण रूप ले चुका है।
फ्रांस ने नागरिकों से रूस छोड़ने को कहा, जर्मनी देगा मिसाइल
जारी जंग के बीच आज दोनों देशों के मध्य दूसरे दौर की बातचीत भी होनी है। ऐसे में इस शांति वार्ता से पहले रूस के उप विदेश मंत्री का कहना है कि रूस बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत की संभावनाएं देखता है। इधर, यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच फ्रांस ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कहा है। वहीं जंग में यूक्रेन का साथ दे रहे जर्मनी ने हथियार देने का ऐलान किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जर्मनी यूक्रेन को 2,700 एंटी-एयर मिसाइल देगा।
खारकीव को भारी नुकसान, बिजली गुल
वहीं खारकीव पर कब्जा करने के मकसद से रूसी सेना वहां जमकर तबाही मचा रही है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है, रूसी सेना लगातार गोलाबारी कर रही है, जिससे शहर को भारी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications