ब्राजील में 3 घंटे के भीतर हुई 30 दिन की बारिश, 78 लोगों की मौत, सामने आया भयावह Video
ब्राजिलिया, 17 फरवरी। कोरोना वायरस संकट के बीच ब्राजील अब भयानक बाढ़ और बारिश का सामना कर रहा है। अब तक कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की वजह से करीब 78 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। सामने आए भयावह वीडियो और तस्वीरों में ब्राजील में तबाही के मंजर को साफ देखा जा सकता है। 3 घंटे के भीतर 30 दिन के बराबर हुई बारिश के चलते सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से भी भारी तबाही मची हुई है।

ब्राजील के लोग और प्रशासन भारी बारिश और बाढ़ के सामने बेबस नजर आ रहे हैं, हालांकि राहत बचाव का कार्य भी तेजी से जारी है। ब्राजील के रियो डी जनेरियो के उत्तर में पेट्रोपोलिस शहर से सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि गलियों के बीच बारिश का पानी अपने साथ सबकुछ बहा ले जा रही है। कार भी किसी खिलौने की तरह बहाव में बही जा रही है। वहीं एक अन्य वीडियो में बड़े स्तर पर भूस्खलन के भयानक मंजर को देखा जा सकता है, जिसमें कई घर मिट्टी के नीचे दफन हो गए।
भूस्खलन में कम से कम 38 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं अब तक कुल मरने वालों की संख्या 78 हो गई है। 6 घंटे से भी कम समय में शहर के कुछ हिस्सों में 10 इंच तक बारिश होने के बाद अधिकारियों ने आपदा की स्थिति घोषित कर दी। 10 साल पहले भी साल 2011 में ब्राजील ने ऐसी आपदा का सामना किया था, जब बारिश के चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। राज्य के दमकल विभाग ने मंगलवार देर रात एक बयान में बताया कि 180 सैनिक बचाव अभियान में जुटे हैं। विभाग के मुताबिक इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर है।
यह भी पढ़ें: Watch: ब्राजील में वाटरफॉल में बोटिंग करते वक्त खौफनाक हादसा, नाव पर टूटकर गिरा पहाड़












Click it and Unblock the Notifications