70 की उम्र में 37 का प्यार! बच्चे पर आया दिल तो लेडी ने गवां दी जवानी, 33 साल छोटे शख्स की बनी दूसरी बीवी

नई दिल्ली, 25 अगस्त। अपने प्यार पाने की जिद ने एक महिला को उम्र के दूसरे पड़ाव पर पहुंचा दिया। अपनी जवानी के दिनों में जब उस शख्स को देखा तो पहली नजर में ही प्यार हो गया, लेकिन दुर्भाग्य कि तब प्रेमी को प्रेमिका की फीलिंग्स के सही मायने ही नहीं पता थे। उम्र का फासला भी रोड़ा बना और जिस शख्स के साथ महिला शादी का सपना देख रही थी, परिवार वालों ने उसका विवाह दूसरी लड़की से कहा दिया। दरअसल, ये लव स्टोरी एक पाकिस्तानी महिला और 33 साल छोटे शख्स की है, जिसने अब अपने प्यार को अंजाम देने में सफलता हासिल की है।

प्यार पाने की जिद पक्की तो सफलता की गारंटी

प्यार पाने की जिद पक्की तो सफलता की गारंटी

प्यार में लाखों अड़चनें आएं अगर उसे पाने की जिद पक्की है तो यकीन मानिए आपके सफल होने की गारंटी शत प्रतिशत है। ये बात भी सच है है कि जोडियां रब यानी भगवान ही बनाता है। हम तो सिर्फ एक माध्यम बनते हैं। लेकिन जब प्यार सच्चा हो तो कुछ भी संभव है। एक 70 साल के उम्र की महिला की लव स्टोरी कुछ ऐसा ही संदेश देती है।

पाकिस्तानी लेडी का प्यार

पाकिस्तानी लेडी का प्यार

पाकिस्तान की 70 साल की महिला किश्वर बीबी को जवानी में एक बच्चे से प्यार हो गया। जिसका नाम था इफ्तिखार। उम्र का फासला इतना था कि किश्वर बीवी शादी शुरुआती दिनों में अपने प्यार का इजहार करने में शरमाईं। काफी दिन तो ऐसे ही गुजर गए। जब इफ्तिखार के शादी की उम्र हुई तो दिल मजबूत करके उन्होंने अपने मन की बात कह डाली, जिस पर इफ्तिखार तो राजी हो हए, लेकिन उनके परिवार वालों ने बात नहीं मानी। लेकिन किश्वर बीवी ने भी हार नहीं मानी और उनकी इफ्तिखार को पाने की जिद और अधिक पक्की हो गई।

70 साल तक नहीं की शादी

70 साल तक नहीं की शादी

प्यार सच्चा हो तो उसे पाने की जिद आपको कहां तक ले जाएगी ये बात किसी खुद पता नहीं होती। कुछ ऐसी बात पाकिस्तान में किश्वर बीबी और इफ्तिखार की लव स्टोरी कहती है। जब किश्वर बीवी इफ्तिखार से शादी नहीं कर पाईं तो वो 70 साल बिना शादी के अपना जीवन बिता दिया। इस बीच उनके प्रेमी इफ्तिखार की शादी हुई। इफ्तिखार के दिल में किश्वर के लिए उनकी शादी के बाद भी वैसा ही प्यार बना रहा। उन्होंने किश्वर से मिलना नहीं छोड़ा। दोनों अक्सर पार्क या कई अलग जगहों पर एक दूसरे से मिलते और साथ में समय बिताते थे।

इफ्तिखार की बीवी ने दी अनुमति

इफ्तिखार की बीवी ने दी अनुमति

इफ्तिखार के बचपन के प्यार को पाने में उनकी बीवी ने भी सहयोग किया। उनसे इफ्तिखार के दूसरे निकाह की रजामंदी दे दी। इफ्तिखार की पहली बीवी ने दूसरी शादी पर कहा कि वे अपने पति से प्यार करती हैं, इसलिए दूसरे निकाह के लिए राजी हो गई्ं।

6 बच्चों के पिता की बनी बीवी

6 बच्चों के पिता की बनी बीवी

पाकिस्तान की 70 साल की बुजुर्ग महिला किश्वर बीबी से शादी करने वाले उनके लवर इफ्तिखार के ये दूसरी शादी है। पहली शादी से इफ्तिखार के 6 बच्चे हैं। लेकिन इसके बावजूद किश्वर इफ्तिखार का इंतजार करती रहीं। 70 साल की उम्र तक इफ्तिखार के अलाव उन्हें किसी दूसरे शख्स से प्यार नहीं हुआ। आखिरकार दोनों ने अपनी इच्छा पूरी करते हुए एक दूसरे के साथ शादी कर ली है। इस शादी की पाकिस्तान में खूब चर्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+