न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में भूकंप के तेज झटके,सूनामी का अलर्ट जारी
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटकों के बाद सूनामी का खतरा बढ़ा।
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है।

इन झटकों के बाद यहां सूनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। यूएस जीयोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भारतीय समय के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
हलांकि अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्राइस्टचर्च शहर समेत अन्य कुछ शहरों में झटके महसूस किये गये। क्षेत्र के लोगों में दशहत का माहौल है और लोग घरों से बाहर आ गये है।आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में 2010 में भी भूकंप के झटके आये थे।












Click it and Unblock the Notifications