Earthquake: अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Earthquake:अमेरिकी राज्य अलास्का के तट पर पर भूकंप के भयंकर झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 7.3 मापी गई है, इस भयंकर भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। USGS ने मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार बुधवार को लगभग 12:37 बजे (2037 GMT) आया, जिसका केंद्र सैंड पॉइंट के द्वीप शहर से लगभग 54 मील (87 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित था।
भूकंप के बाद दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। पालमर, अलास्का में राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि ' सुनामी की आशंका है इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।'

'यह चेतावनी दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप, कैनेडी एंट्रेंस, अलास्का से लेकर प्रशांत तटों के लिए जारी की गई है, लोगों से अपील है कि वो प्रभावित एरिया की ओर जाने से बचें।'
भूकंप और सुनामी को रोक नहीं सकते लेकिन बचाव कर सकते हैं
प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप और सुनामी अचानक आती हैं और भारी तबाही ला सकती हैं, इन्हों रोका तो नहीं जा सकता है लेकिन अगर सही समय पर इससे बचने के उपाय कर लिए जाएं तो काफी हद तक इससे होने वाले नुकसान को बचा सकते हैं।
भूकंप के समय क्या करें (DOs during Earthquake)
- शांत रहें और घबराएं नहीं।
- मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे छुपें।
- सिर और गर्दन को ढकें।
- दीवार के सहारे खड़े हो जाएं।
- खासकर लोड-बेयरिंग दीवारें सुरक्षित मानी जाती हैं।
- अगर आप बाहर हैं तो खुली जगह पर रहें।
- इमारतों, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें।
- अगर वाहन में हैं, तो वाहन को रोक दें।
- गाड़ी को खुले स्थान में पार्क कर लें और बाहर न निकलें जब तक झटके बंद न हों।
- आपातकालीन किट जैसे टॉर्च, पानी, रेडियो, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री को अपने पास रखें।
भूकंप के समय क्या न करें (DON'Ts during Earthquake)
- लिफ्ट का उपयोग न करें।
- बिजली चली जाने पर फंस सकते हैं।
- खिड़कियों और शीशों के पास खड़े न हों, टूटने पर गंभीर चोट लग सकती है।
- इमारत से बाहर भागते समय सावधानी रखें।
सुनामी के समय क्या करें (DOs during Tsunami)
- भूकंप के बाद तटीय इलाकों से दूर जाएं।
- सरकारी चेतावनी को गंभीरता से लें।
- रेडियो, टीवी या मोबाइल अलर्ट पर नजर रखें।
- उच्च स्थानों पर जाएं।
- अपने साथ जरूरी दस्तावेज और आपात किट रखें।
सुनामी के समय क्या न करें (DON'Ts during Tsunami)
- समुद्र के किनारे न जाएं।
- पहली लहर के बाद अगली लहर अधिक खतरनाक हो सकती है।
- लहरें शांत दिखें तो भी लौटकर न जाएं।












Click it and Unblock the Notifications