गजब! 6 साल के बच्ची ने खरीदा 3.6 करोड़ रुपए का आलीशान घर, ये काम कर जुटाए पैसे
मेलबर्न, 22 दिसंबर: बच्चों के लिए पॉकेट मनी उनकी आम जरूरतों को पूरा करने का एक साधन होती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि, किसी बच्चे ने अपनी पॉकेट मनी बचाकर करोड़ों रुपए कीमत का घर खरीदा हो। सुनने में शायद ये आपको भले ही अटपटा लगे, लेकिन ये सच है। ऑस्ट्रेलिया में 6 साल के बच्ची और उससे भाई ने अपनी पॉकेट मनी से पैसे बचाकर $671,000 यानी 3.6 करोड़ रुपये की कीमत का घर खरीदा है।

3.6 करोड़ रुपए के आलीशान घर का मालिक बना बच्चा
मेलबर्न में 6 साल रूबी, उसके भाई गस और बहन लुसी मैक्लेलन ने अपनी पॉकेट मनी से अपना पहला घर 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। मेलबर्न के साउथ ईस्ट क्लाइड में इन बच्चों ने ये नई संपत्ति खरीदी है। बच्चों के पिता, कैम मैक्लेलन, एक प्रॉपर्टी इन्वेस्टर विशेषज्ञ हैं जिन्होंने उन्हें घर खरीदने में मदद की। रूबी ने 7न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि उसका नाम रूबी है और वो 6 साल की है. उसने अपना पहला घर खरीदा है।

बच्चों ने पॉकेट मनी से जुटाए 4.5 लाख
47 वर्षीय पिता कैम मैक्लेलन ने कहा, वित्तीय रूप से उनमें से प्रत्येक ने 2000 डॉलर का योगदान दिया है। जिसे उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से बचाया था। बच्चों ने घर के काम करके और अपने पिता की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब को पैक करके ये पैसे कमाए थे। इन बच्चों ने ऐसा कर के लगभग 4.5 लाख रुपये जुटा लिए। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक कैम ने अपने बच्चों को कामकाज के महत्व का एहसास दिलाने के लिए उन्हें ऐसा करने को कहा था।

10 साल में घर की कीमत दोगुनी हो जाएगी
कैम ने बताया कि, बच्चे घर का काम करते थे जिसके बदले कैम उन्हें पैसे देता था। इसी के साथ बच्चों ने उनकी किताबों को पैक करने में भी मदद की। रूबी के 47 वर्षीय पिता का कहना है कि कोरोना के बाद से मेलबर्न के एरिया में घरों के रेट काफी कम हुए हैं। कैम को उम्मीद है कि 10 साल में घर की कीमत दोगुनी हो जाएगी। एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर और एक्सपर्ट होने के नाते उन्हें लगता है कि इन घरों के रेट काफी जल्दी और ज्यादा बढ़ेंगे। यही वजह थी कि उन्होंने अपने बच्चों को पॉकेट मनी जमा कर उन्हें प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रेरित किया।

इस घर की कीमत में अभी तक 70,000 डॉलर इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों द्वारा खरीदे गए इस घर की कीमत में अभी तक 70,000 डॉलर इजाफा हो चुका है। इन युवा खरीददारों ने 2032 में संपत्ति बेचने और मुनाफे को विभाजित करने की योजना बनाई है। इन बच्चों के पिता कैम 36 साल की उम्र में बिना कोई काम किए हर साल 250,000 डॉलर कमाने का रास्ता खोजकर सेवानिवृत्त हो गया है। उन्होंने 20 साल की उम्र में संपत्ति जमा करना शुरू कर दिया था।

35 साल में रियाटर हो गए थे कैम
कैम मैक्लेलन ने इस महीने की शुरुआत में न्यूज ऑस्ट्रेलिया को बताया, इससे पहले मैं तीन से चार काम कर रहा था। इसमें फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग से लेकर सुपरमार्केट में अलमारियों को ढेर करने तक के काम शामिल थे। मैंने सर्वाइव करने के लिए बस यही किया। निवेश के लिए मेरी प्रेरणा शक्ति थी। मैं अपनी अलार्म घड़ी से नफरत करता हूं, मैं 50 साल तक काम नहीं करना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications