साउथ कोरिया में कोरोना ने मचाया कोहराम, एक ही दिन में सामने आए सर्वाधिक 6 लाख केस
ओमिक्रॉन संक्रमण की लहर के बीच दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। गुरुवार को दक्षिण कोरिया में कोरोना के सर्वाधिक 6,00,000 दैनिक मामले सामने आए।
सिओल, 17 मार्च। ओमिक्रॉन संक्रमण की लहर के बीच दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। गुरुवार को दक्षिण कोरिया में कोरोना के सर्वाधिक 6,00,000 दैनिक मामले सामने आए। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण कोरिया में रिकॉर्ड 6,21,328 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि कोरोना के कारण बीते 24 घंटे में 429 लोगों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ देश एक ही दिन में कोरोना के मामलों में 50 प्रतिशत का उछाल आया है।

देश में कोरोना के कुल मामले हुए 8,250,592
नए मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 8,250,592 हो गए हैं। दैनिक मामले स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुमान से कहीं अधिक हैं। कोरोना से मौतों के मामले में मंगलवार का दिन साउथ कोरिया के लिए घातक दिन साबित हुआ। मंगलवार को देश में कोरोना के कारण 293 लोगों की मौत हो गई। अभी एक महीना भी नहीं हुआ, तब भविष्यवाणी की गई थी कि मध्य मार्च में कोरोना की पीक आएगी जब दैनिक मामले 140,000-270,000 आएंगे।
यह भी पढ़ें: चीन में कोरोना से 'हाहाकार', अस्पतालों में बिस्तर नहीं, बस 3 दिन के लिए बची मेडिकल सप्लाई
कोरोना को लेकर फिलहाल पाबंदियों को लागू करने का विचार नहीं
कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद भी स्थानीय सरकार ने अब तक पाबंदियां नहीं लगाई हैं। संकेत यह दिए जा रहे हैं कि आने वाले समय में रही सही पाबंदियों को भी हटा लिया जाएगा। निजी समारोहों में व्यक्तियों के शामिल होने संख्या को लेकर लगी पाबंदी को भी जल्द हटाने की संभावना है, हालांकि इनडोर और आउटडोर में मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications