स्विमिंग पूल में आराम से तैर रहा था इतना बड़ा मगरमच्छ, मालिक ने देखा फिर...
अगर आसपास कहीं कोई मगरमच्छ दिख जाए तो लोंगों की चीख निकल जाती है लेकिन फ्लोरिडा में घरों के आसपास मगरमच्छ दिख जाना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां अक्सर मगरमच्छ घरों के पास सैर करने आ जाते हैं और कभी-कभी तो लोगों के पूल में तैरने भी लग जाते हैं। आराम फरमाता हुआ एक मगरमच्छ एक पूल से रेस्कयू किया गया।
फ्लोरिडा। अगर आसपास कहीं कोई मगरमच्छ दिख जाए तो लोंगों की चीख निकल जाती है लेकिन फ्लोरिडा में घरों के आसपास मगरमच्छ दिख जाना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां अक्सर मगरमच्छ घरों के पास सैर करने आ जाते हैं और कभी-कभी तो लोगों के पूल में तैरने भी लग जाते हैं। आराम फरमाता हुआ एक ऐसा ही मगरमच्छ एक पूल से रेस्कयू किया गया। फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में इस मगरमच्छ को प्राइवेट पूल से निकाला गया।

अमेरिका के फ्लोरिडा में घरों के आसपास मगरमच्छ का आना आम बात है। हाल ही में ऑरलैंडो के एक घर में मगरमच्छ को रेस्कयू किया गया। जब घर के मालिक ने स्वीमिंग पूल में एक मगरमच्छ को तैराता देखा तो उसकी हलत ही खराब हो गई। उसने तुरंत फायकफाइटर्स को फोन कर मगरमच्छ के बारे में बताया। फायरफाइटर्स के आने तक मगरमच्छ पूल में आराम फरमा रहा था।
फायरफाइटर्स ने आते ही मगरमच्छ को रेस्क्यू का काम शुरू किया। मगरमच्छ पूरे 6 फुट का था। फायकफाइटर्स ने कुछ ही मिनटों में मगरमच्छ को पूल से बाहर निकाल लिया और फिर टेप से उसका मुंह बांधा गया। इस मगरमच्छ की फोटो ऑरेंज काउंटी फायर रेस्कयू ऑफिस ने शेयर की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे मगरमच्छ मजे से पूल में तैर रहा है।
ये भी पढ़ें: तीन लड़कियों ने गैस पर बिना पानी के ही चढ़ा दिया पास्ता, लग गई पूरे घर में आग!












Click it and Unblock the Notifications