Fiji Earthquake: फिजी में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता
तुर्की, अफगानिस्तान में तबाही मचाने के बाद अब फिजी में जोरदार भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भारतीय समयानुसार यह भूकंप का झटका शाम 4:40 में आया।
भूकंप का केंद्र, 553.3 किमी की गहराई पर, शुरू में 17.63 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 178.98 डिग्री पश्चिम देशांतर पर निर्धारित किया गया था। भूकंप इतना जोरदार था कि लोग सहम गए। फिलहाल किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर का एक देश है, जोकि 300 से ज्यादा द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। इनमें 106 स्थायी रूप से बसे हुए हैं।
An earthquake of Magnitude 6.3 on the Richter Scale hit Fiji's Suva at 4:40 pm today: National Center for Seismology pic.twitter.com/AhorbbvtHx
— ANI (@ANI) October 31, 2023
आज ईरान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता लगभग 5 मापी गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि भूकंप के झटके उत्तरी और मध्य ईरान में महसूस हुए।
समाचार एजेंसी रायटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप करीब 10 किमी की गहराई पर स्थित था। भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 3:26 मिनट पर आया।
इससे पहले जमैका में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का सेंटर होप बे के चार किलोमीटर की दूरी पर और 10 किलोमीटर की गहराई में था।












Click it and Unblock the Notifications