फ्रांस में आई कोरोना वायरस की 5वीं लहर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी चेतावनी

पेरिस, 11 नवंबर: यूरोप में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे है। एक तरफ जहां एशियाई देशों सहित दुनिया में कोरोना से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं यूरोप में कोरोना की स्थिति भयानक होती जा रही है। हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के मुताबिक यूरोप में कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बरकरार है। यहां पिछले हफ्ते कोरोना से मरने वालों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं अब फ्रांस में कोरोना वायरस की 5वीं लहर शुरू हो गई है, जिसके बाद वहां की सरकार ने लोगों को चेतावनी जारी की है।

corona vaccine

फ्रांस में कोविड -19 संक्रमण रेट फिर से चढ़ने की चेतावनी देते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि देश में 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को रेस्तरां में जाने और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोविड -19 बूस्टर जैब का प्रमाण दिखाना होगा। वहीं अब फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने बुधवार को कहा कि फ्रांस कोरोनो वायरस बीमारी (कोविड -19) महामारी की पांचवीं लहर की शुरुआत का अनुभव कर रहा है, जो उन लोगों के लिए नई चिंता पैदा कर रहा है, जो संक्रमण के खत्म होने की उम्मीद कर रहे थे।

स्थानीय टेलीविजन चैनल TF1 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान फ्रांसीसी मंत्री ने पुष्टि की कि उनका देश अब उनके देश में भी कई अन्य पड़ोसी देशों की तरह महामारी की 5वीं लहर शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। अपने बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई पड़ोसी देश पहले से ही कोविड महामारी की पांचवीं लहर में हैं। हम फ्रांस में जिस चीज का अनुभव कर रहे हैं, वह स्पष्ट रूप से पांचवीं लहर की शुरुआत जैसा दिखाई देता है।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को 11,883 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, लगातार दूसरे दिन के नए मामले 10,000 से अधिक बने हुए है। अक्टूबर के मध्य के बाद से नए कोरोनो वायरस मामलों में भी हफ्ते-दर-हफ्ते दोहरे अंकों में वृद्धि देखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+