52 साल के शख्स को हुआ 23 साल की लड़की से प्यार, GF के लिए बना दिया 275 एकड़ जमीन का रेस ट्रैक

नई दिल्लीः प्यार में दीवानापन क्या होता है ये कोई अमेरिका के 52 साल के Alan Wilzig से पूछें। एलन वील्जिंग को 23 साल की लड़की से प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद गर्लफ्रेंड ने एक मांग रखी कि 275 एकड़ की प्रॉपर्टी को रेस ट्रैक बना दिया जाए। गर्लफ्रेंड की बात मानकार एलन ने रेस ट्रैक बनवा दिया।

अमेरिका के जाने माने व्यापारी हैं एलन

अमेरिका के जाने माने व्यापारी हैं एलन

एलन वील्जिंग अमेरिका के जाने माने व्यापारी हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क में उनकी 150 साल पुरानी प्रॉपर्टी अब देखने में काफी सुंदर लग रही है। अलन के ट्रैक की लंबाई 1.85 किलोमीटर है, वहीं इसकी चौड़ाई 40 फीट है तो इसके रेसिंग ट्रैक में 9 तीखे मोड़ हैं। इस खास तौर पर प्रोफेशनल रेसिंग के लिए तैयार किया गया है।

ट्रैक पर रेस लगाते हैं एलन और उनकी गर्लफ्रेंड

ट्रैक पर रेस लगाते हैं एलन और उनकी गर्लफ्रेंड

इस ट्रैक पर अलन अपने गर्लफ्रेंड के साथ महंगी कारों में रेस लगाते हैं। इस ट्रैक को बनाने में करीब 20 करोड़ का खर्च आया था। ये रेस ट्रैक साल 2010 में बनकर तैयार हुआ था। इस ट्रैक का इस्तेमाल केवल एलन और उसके खास दोस्त ही करते हैं। आम लोगों को ट्रैक का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

दोनों को है महंगी कारों का शौक

दोनों को है महंगी कारों का शौक

एलन और उनकी गर्लफ्रेंड को महंगी कारों का शौक है। इनके पास 33 करोड़ की कीमत वाली लग्जरी स्पोर्ट्स कारें और बाइकें हैं, जिन्हें दूसरे लोगों को दिखाने के लिए मोटो- म्यूजियम भी बनाया गया है।

4800 करोड़ में बेची थी कंपनी

4800 करोड़ में बेची थी कंपनी

एलन ने साल 2001 में न्यू जर्सी बैंक की ट्रस्ट कंपनी को करीब 4800 करोड़ में बेचा था। एलन ही इस कंपनी के सीईओ थे। बिजनेसमैन का कहना है कि कुछ साल पहले उनके एक दोस्त की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ये आइडिया आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+