कांगो में तेल टैंकर पलटा, 50 लोगों की जलकर मौत, 100 घायल

किन्शासा। अफ्रीकी देश कांगो में शनिवार को हुए एक भीषण हादसे में 50 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग जलकर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। यह हादसा हाईवे पर एक तेल के टैंकर और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद हुई। कोंगो सेंट्रल के अंतरिम गवर्नर अतोउ मतुबुआना ने बताया कि, इस हादसे में हमारे 50 लोगों की मौत हुई जबकि 100 लोग सेकेंड डिग्री तक जल गए हैं।

 50 killed, 100 burnt in oil tanker road crash in Congo

कांगो सेंट्रल प्रांत के डिप्टी गवर्नर, अतोउ मतुबुआना ने कहा कि, अधिकारी राजधानी से लगभग 120 किमी (80 मील) दूर मुबूता गांव में दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। हमें 50 लोगों की मौत का दुख है। एक स्थानीय वेबसाइट के मुताबिक, दुर्घटना अटलांटिक महासागर पर देश के एकमात्र बंदरगाह शहर मातडी को राजधानी किन्शासा से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। युद्ध और सालों से उपेक्षा के शिकार यहां की सड़कों की हालत बेहद ही खराब है।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है। वह राजधानी किन्शासा से लगभग 120 किमी दूर है। इस हाईवे से हर रोज ओवरलोडेड ट्रक और टैंकर माल औऱ तेल लेकर गुजरते हैं। शनिवार को मुबूता गांव के पास एक टैंकर और वाहन की टक्कर हो गई। जिससे टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। टैंकर के पलटने से तेल चारों ओर फैल गया। जिसके चलते आग ने देखते ही देखते सड़क के आस-पास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को अपने घरों से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

बता दें कि ,कांगो की पूर्वी सीमा पर तेल टैंकर में हुए धमाके में कम से कम 230 लोग मारे गए थे। जिस समय दुर्घटना हुई, उस समय बहुत से लोग टेलीविजन में घाना और उरुग्वे का वर्ल्ड कप मैच देख रहे थे। धमाके से बहुत सारे घरों में आग लग गई। लोग समय रहते घर से नहीं निकल पाए।

बता दें कि एक ऐसा ही हादसा पाकिस्तान में साल 2017 में हुआ था। पाकिस्तान के बहावलपुर में जून 2017 एक तेल के टैंकर में आग लगने के कारण कम से कम 153 लोग जलकर मर गए थे। हादसा उस वक्त हुआ था जब लोग टैंकर के क्षतिग्रस्त कंटेनर से तेल इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+