Lamborghini खरीदने के लिए खुद SUV चलाकर जा रहा था 5 साल का बच्चा, जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 5 साल का बच्चा जेब में तीन डॉलर (226 भारतीय रुपए) लेकर उटाह से कैलिफोर्निया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि बच्चा खुद अपने माता-पिता की गाड़ी चलाकर नई लैंबोर्गिनी कार खरीदने जा रहा था। जब हाईवे पर पेट्रेलिंग पुलिस ने बच्चे को गाड़ी चलाते देखा तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गईं। हालांकि समय रहते पुलिस ने बच्चे को रोक लिया और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

माता-पिता की कार चलाकर जा रहा था बच्चा

माता-पिता की कार चलाकर जा रहा था बच्चा

मामला अमेरिका के उटाह राज्य का है जहां हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने एक 5 वर्षीय बच्चे को कार ड्राइव करते पकड़ा। उटाह पुलिस ने ट्विटर पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में पोस्ट की गई फोटो में बच्चा ड्राइविंग सीट पर बैठा पुलिस अधिकारियों से बात करता दिखाई दे रहा है। लड़के का चेहरा छिपा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे को पुलिस ने तब पकड़ लिया जब उन्होंने देखा कि वह गाड़ी ठीक से नहीं चला पा रहा है।

पेट्रोलिंग पुलिस ने देखा तो रह गई दंग

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस किस तरह बच्चे की कार को सड़क किनारे रुकवाई। पेट्रोलिंग पुलिस ने देखा कि गाड़ी चला रहा शख्स ठीक से गाड़ी भी नहीं मोड़ पा रहा था, ऐसे में उन्होंने किसी तरह बच्च की कार रुकवाई। पुलिस ने बताया कि बच्चे का पैर भी पूरी तरह ब्रेक तक नहीं पहुंच पा रहा था। गाड़ी को रोकने के लिए बच्चा किसी तरह ब्रेक तक अपने पैर ले जाने की कोशिश कर रहा था।

3 डॉलर में लैंबरगिनी खरीदने जा रहा था बच्चा

3 डॉलर में लैंबरगिनी खरीदने जा रहा था बच्चा

पहले तो बच्चे को गाड़ी चलाता देख पुलिस भी दंग रह गई, पूछने पर लड़के ने बताया कि उसकी अपनी मां से लड़ाई हो गई थी क्योंकि उन्होंने बच्चे के लिए सुपर कार लैंबरगिनी खरीदने से मना कर दिया था। जिसके बाद माता-पिता के ऑफिस जाने के बाद बच्चा उनकी गाड़ी चलाकर कैलिफोर्निया के लिए निकल गया। पुलिस के मुताबिक बच्चा अपनी जेब में 3 डॉलर लेकर गाड़ी खरीदने जा रहा था। हालांकि पुलिस ने इस बच्चे की आइडेंटिटी नहीं बताई है।

भविष्य में अपराधी या करोड़पति बनेगा: यूजर

पुलिस का ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने बच्चे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'यह बच्चा एक लीजेंड है। मैं उसके आने वाले करियर को एक अपराधी, या करोड़पति, या दोनों के रूप में देख रहा हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, इस बच्चे और उसके माता-पिता को आरोपित करने की आवश्यकता है। क्योंकि उन्होंने समुदाय को खतरे में डाला। मुझे परवाह नहीं है कि वह कितनी उम्र का है, वह नियंत्रण से बाहर है और उसे अपनी गलती का एहसास कराना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: 'बड़े भाई' चीन को किनारे कर अमेरिका के पास जाने को बेकरार पाकिस्‍तान, ट्रंप की पार्टी के करीबी की ली मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+