बक्सा खुलते ही खुला किस्मत का जैकपॉट! बॉक्स में मिले 50 करोड़ रुपए

box
नयी दिल्ली। जरा सोचिए उस वक्त आप क्या महसूस करेंगे जब किसी खाली पड़े फ्लैट में आप जाएं और वहां यूं ही पड़े किसी बक्से को खोलते हुए नोटों की बारिश हो जाए। सोचना भी मुमिकन नहीं लग रहा हैं, लेकिन ऐसा सच में हुआ है। डेली मेल की खबर के मुताबिक लंदन के एक खाली पड़े फ्लैट में एक टीवी क्रू को बक्से में से 50 करोड़ रुपए मिले।

दरअसल किसी भी प्रोग्राम की शूटिंग के लिए ये टीवी क्रू कोई अलग सी जगह तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें लंदन के सिल्वरटाउन में एक खाली फ्लैट दिखा। वो वहां शूटिंग कर रहे थे। शूचिंग के दौरान ही उन्हें वहां एक एक ऐसा लकड़ी का बॉक्स मिला जिसने उनकी नजर खींची।

जब टीम के कुछ मेंबरों ने बॉक्स को खोला तभी उस में से अचानक कई नोट धड़ाधड़ गिरना शुरू हो गए। टीवी क्रू हैरान हो गई। जब उन्होंने गौर से देखा तो इस बात का अंदाजा लगाया कि इतने सारे रूपए कुछ नहीं तो लगभग 50 करोड़ हैं। अचानक इतने सारे रूपए मिलने पर उन्हें लगा कि पूरी टीम की किस्मत का जैकपॉट खुल गया, लेकिन इस झमेले में फंसने से बेहतर उन्होंने पुलिस को बुलाना समझा।

उन्होंने फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर तुरंत ही पुलिस पहुंची और रूपयों को सीज कर लिया। हांलाकि इस बात की जांच जारी है कि इतने सारे रूपए आए कहां से? लेकिन पुलिस ने इस मामले में किसी आतंकवादी के हाथ होने की संभावना से नकारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+