उत्तर कोरिया में फैली सांस की रहस्यमय बीमारी, किम जोंग उन ने लगाया 5 दिनों का लॉकडाउन
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में अधिकारियों ने एक सांस की बीमारी के बढ़ते मामले को देखते हुए 5 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। हालांकि इस नोटिस में कोरोना का उल्लेख नहीं किया गया है।

Image: File
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में अधिकारियों ने एक सांस की बीमारी के बढ़ते मामले को देखते हुए 5 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। सियोल स्थित एनके न्यूज ने बुधवार को एक सरकारी नोटिस का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। हालांकि इस नोटिस में कोरोना का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा कहा गया है कि शहर के निवासियों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की आवश्यकता है।
बुधवार से लॉकडाउन शुरू
लॉकडाउन की शुरुआत आज यानी बुधवार से हो रही है जो कि रविवार तक चलेगी। NK न्यूज के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान पर लोगों को दिन में कई बार तापमान जांच करना और उसका रिकॉर्ड रखना जरूरी होगा। मंगलवार को, प्योंगयांग के लोग कड़े लॉकडाउन की उम्मीद में सामानों का स्टॉक करते नजर आए। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि देश के अन्य क्षेत्रों ने लॉकडाउन लगाए गए हैं या नहीं।
बीते साल कोरोना मुक्त हुआ उ. कोरिया
उत्तर कोरिया ने पिछले साल माना था कि उसके देश में भी कोरोना का प्रकोप फैला है। हालांकि अगस्त महीने में ही किम जोंग उन की सरकार ने यह घोषणा कर दी थी कि उनका देश कोविड-19 पर काबू पा चुका है। हालांकि उत्तरी कोरिया ने यह कभी पुष्टि नहीं कि कि कितने लोग कोरोना वायरस से मारे गए। हालांकि उत्तरी कोरिया ने बुखार के रोगियों की दैनिक संख्या की सूचना दी। रिकॉर्ड के मुताबिक 25 मिलियन आबादी वाले देश में कोरोना से 4.77 मिलियन लोग प्रभावित हुए।
हालांकि किम जोंग उन की सरकार ने 29 जुलाई के बाद से ऐसे आंकड़े देने बंद कर दिए। इस बीच मंगलवार को, राज्य समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सीमा के पास केसोंग शहर ने सार्वजनिक संचार अभियानों को तेज कर दिया है ताकि सभी कामकाजी लोग स्वेच्छा से अपने काम और जीवन में महामारी विरोधी नियमों का पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications