कैलिफोर्निया के कार्यालय परिसर में गोलीबारी की एक घटना में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली चलने की एक घटना में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। वाशिंगटन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला बुधवार शाम का है, जिसमें 1 बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली चलने की एक घटना में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। वाशिंगटन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला बुधवार शाम का है, जिसमें 1 बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक घटना कैलिफोर्निया की ऑरेंज सिटी के एक बिजनेस कॉम्प्लेक्स की है, इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। आरोपी को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई चोटें आई हैं इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो हफ्तों में अमेरिका में गोलीबारी की तीसरी बड़ी घटना है।

America

ऑरेंज सिटी पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें एक व्यक्ति द्वारा 202 डब्ल्यू लिंकन एवेन्यू में गोली चलाने की सूचना मिली थी। इस बिजनेस कॉम्प्लेक्स में छोटे-बड़े बिजनेस के कई दफ्तर हैं। आरोपी का काबू करने के अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब जनता को कोई खतरा नहीं है और परिस्थिति काबू में है।

यह भी पढ़ें: उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार को अमेरिका ने ठहराया नरसंहार, कैंप में मुस्लिमों को बनाया जाता है नपुंसक

वहीं, गवर्नर गेविन न्यूजोम ने इन घटनाओं को भयानक और दिल दहला देने वाला बताया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने कहा, 'ऑरेंज काउंटी में गोलीबारी की खबरों से काफी दुखी हूं, और बार-2 मेरे दिमाग में पीड़ितों का ख्याल आ रहा है, हमें अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। मैं और मेरे साथी बारीकी से परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।'

इससे पहले अटलांटा क्षेत्र के स्पा में गोलीबारी की एक घटना हुई थी जिसमें आठ लोग मारे गए थे, जिनमें से 6 एशियाई मूल के थे। इस घटना के 6 दिन बाद बोल्डर शहर में एक और घटना घटी जहां एक व्यक्ति ने एक सुपरमार्केट में गोलीबारी की जिसमें 10 लोग मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+