UK: चीन के लोगों की हैं ट्रक में मिली 39 लाशें, अभी तक नहीं मालूम कैसे मरे इतने लोग

लंदन। एक ऐसे अपराध ने पुलिस की नींद उड़ा दी है, जिसमें किसी को कुछ नहीं समझ आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। एक ट्रक के अंदर पुलिस को एक, दो नहीं बल्कि 39 शव मिले हैं। इतनी डेडबॉडीज मिलने से सनसनी मच गई है। न्‍यूज एजेंसी एएफपी की ओर से बताया गया है कि ये सभी चीनी नागरिक हैं। यूनाइटेड किंगडम के एसेसेक्‍स का है और जो शव मिले हैं उनमें एक टीनएजर भी शामिल है। पुलिस इसे हत्‍या का मामला रही है और अब उसने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक के ड्राइवर 25 साल के मो रॉबिन्‍सन को पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा है जो नॉर्दन आयरलैंड का रहने वाला है।

essex-lorry-murder

किसने रखी लाशें, किसी को नहीं मालूम

पुलिस का मानना है कि ट्रक, बुल्‍गारिया की तरफ से आ रहा था और तीन दिन पहले होलीहेड के रास्‍ते यूके पहुंचा है जो कि वेल्‍स में है। यह जगह आयरलैंड से आने वाली गाड़‍ियों के लिए अहम रास्‍ता है। बेल्जियन फेडरल पब्लिक प्रॉसिक्‍यूटर के ऑफिस की ओर से इस पर प्रतिक्रिया दी गई है। ऑफिस ने कहा है कि इस केस की जांच शुरू कर दी गई है। केस की जांच इस दिशा में की जाएगी कि इसमें कौन शामिल है और ट्रांसपोर्ट किसका है। बुल्‍गारिया की अथॉरिटीज की मानें तो इसमें जो शव मिले हैं वह इस देश के नागरिक नहीं हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि किसने इन लाशों को कंटेनर में रखा था या फिर पहले बेल्जियम में इन्‍हें मारा गया और फिर यहां से ले जाया गया।

19 अक्‍टूबर को ट्रक पहुंचा एसेसेक्‍स

39 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं एसेसेक्‍स के ग्रेज में वॉटरग्‍लेड इंडस्‍ट्रीयल पार्क में बुधवार देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, इमरजेंसी सर्विसेज रवाना हो गईं। जैसे ही वह घटनास्‍थल पर पहुंची तो उन्‍हें एक ट्रक मिला जिसमें 39 शव थे। इनमें से 38 व्‍यस्‍क तो ए‍क किशोर का शव है। इसे ब्रिटेन के इतिहास में मर्डर के केस में अभी तक की सबसे बड़ी जांच करार दिया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि ट्रक, बुल्‍गारिया की तरफ से आ रहा था और तीन दिन पहले होलीहेड के रास्‍ते यूके पहुंचा है जो कि वेल्‍स में है। यह जगह आयरलैंड से आने वाली गाड़‍ियों के लिए अहम रास्‍ता है। पुलिस का कहना है कि ट्रक 19 अक्‍टूबर को यूके में पहुंचा है और बुल्‍गारिया की अथॉरिटीज के साथ मिलकर इस रहस्‍य को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+