मिस्र के राजा की 3500 साल पुरानी ममी ने खोले रहस्यमयी राज, हुआ था खतना, गले में मिले 30 ताबीज
वैज्ञानिकों ने 1881 इस्वी में खोजे गये इस ममी का पहली बार डिजिटलाइजेशन तकनीक के आधार पर रिसर्च किया है और मिस्र के राजा के जीवन और उनकी मृत्यु को लेकर अनुसुलझी जानकारियों को इकट्ठा किया है।
काहिरा, दिसंबर 29: मिस्र के वैज्ञानिकों ने मिस्र के 3500 साल पुराने राजा के बारे में रहस्यमयी जानकारियों को खोज निकाला है और 3500 साल पुराने ममी ने मिस्र के इतिहास को बदलने वाली जानकारियां शोधकर्ताओं के सामने रख दी हैं। रिसर्च के दौरान शोधकर्ता उस वक्त खुश हो गये, जब उन्हें पता चला कि, ये ममी किसी और की नहीं, बल्कि मिस्र के उस राजा की है, जो आज से 3500 साल पहले मिस्र पर राज करता था और सबसे दिलचस्प बात ये है, कि मिस्र के राजा का 3500 साल पहले भी खतना हुआ था।

ममी ने उगले रहस्यमयी राज
वैज्ञानिकों ने 1881 इस्वी में खोजे गये इस ममी का पहली बार डिजिटलाइजेशन तकनीक के आधार पर रिसर्च किया है और मिस्र के राजा के जीवन और उनकी मृत्यु को लेकर अनुसुलझी जानकारियों को इकट्ठा किया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि, ये ममी मिस्र के राजा फिरौ अमेनहोटेप-प्रथम की है और सबसे हैरानी की बात ये है कि, उनके शव को इस कदर सुरक्षित अंदाज में ममी बनाया गया था, कि उनके दांत और कान की हड्डियां अभी तक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

ममी का डिजिटल तकनीक से परीक्षण
डिजिटल तकनीक से विश्लेषण के दौरान शोधकर्ताओं को कई दिलचस्प जानकारियां मिस्र के राजा फिरौ अमेनहोटेप-प्रथम के बारे में पता चली हैं। वैज्ञानिकों को पता चला है कि, राजा शव को दफनाते वक्त उन्हें फूलों की माला पहनाई गई थी और उनके शव को काफी आकर्षक लकड़ी के मुखौटे से सजाया गया था। ये ममी इतनी ज्यादा नाजुक थी, कि इसे कभी पुरातत्वविदों ने खोलने की कोशिश नहीं की थी, जिसकी वजह से 1881 में इस ममी की खोज होने के बाद भी इसपर अभी तक रिसर्चर्स ने शोध नहीं किया था और ये ममी अभी तक सुरक्षित रखी हुई थी।
Recommended Video

कैसा थी राजा अमेनहोटेप-प्रथम की ममी
मिस्र के काहिरा विश्वविद्यालय में मेडिकल डिपार्टमेंट में रेडियोलॉजी पढ़ाने वालीं प्रोफेसर सहर सलीम, जो इस रिसर्च टीम की हिस्सा भी हैं, उन्होंने बताया कि, डिजिटल रूप से अमेनहोटेप-प्रथम के ममी को कामयाबी के साथ खोला गया है। उन्होंने बताया कि, ममी की पतली ठुड्ढी है और उसके नाक छोटे हैं, वहीं बाल घुंघराले हैं और शारीरिक तौर पर ये ममी बहुत हद तक अपने पिता के समान ही दिखता है। प्रोफेसर सहर सलीम ने बताया कि, ये ममी काफी अच्छी तरीके से संरक्षित थी और एक तरह से इसे फिरौन का अभूतपूर्व विस्तार कह सकते हैं।

दिखने में कैसे होंगे राजा अमेनहोटेप-प्रथम
प्रोफेसर सलीम और उनके सहयोगियों का मानना है कि, राजा अमेनहोटेप प्रथम की उम्र लगभग 35 वर्ष रही होगी, जब उनकी मौत हो गई होगी। प्रोफेसर्स का मानना है कि, राजा अमेनहोटेप-प्रथम की कदकाठी औसत थी और उनकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच थी। रिसर्चर्स ने कहा कि, उनका खतना हुआ था और उनके दांत पूरी तरह से स्वस्थ थे। वैज्ञानिकों ने पाया कि, उनकी ममी में 30 ताबीज बंधे हुए थे और सोने की एक अनोखी करधनी भी ममी के साथ मिली है। प्रोफेसर सलीम ने कहा कि, राजा के नाक छोटे और बाल घुंघराले थे और उनके दांत थोड़े उपर थे और उनके शरीर में किसी भी तरह का घाव नहीं मिला है, लिहाजा उनकी मृत्यु की वजह का पता नहीं चला है।

21 सालों तक किया मिस्र पर शासन
इतिहासकारों का मुताबिक, राजा अमेनहोटेप प्रथम ने 1525 और 1504 ईसा पूर्व के बीच लगभग 21 वर्षों तक मिस्र पर शासन किया। वह फिरौन के 18वें राजवंश के दूसरे राजा थे और उनके पास काफी हद तक शांतिपूर्ण शासन था और अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने कई मंदिरों का निर्माण करवाया था। शोधकर्ताओं को यह भी पता चला है कि, ममी को कई सौ सालों के बाद लूटने की कोशिश की गई थी और ममी के ऊपर चोट के कई निशान हैं, लेकिन शव के ऊपर निशान नहीं हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि, हो सकता है ममी को खजाने के लिए लुटेरों ने लूटने की कोशिश की होगी।

पुजारियों ने करवाई मरम्मत
रिसर्चर्स को चित्रलिपी ग्रंथ से पता चला है कि, ममी को लुटेरों ने नुकसान पहुंचा था, लेकिन बाद में पुजारियों और एम्बलमर्स ने 21वीं राजवंश के दौरान ममी की मरम्मत करवाई थी और ममी का मरम्मत करीब 4 शताब्दियों के बाद पहली बार किया गया था। ममी का अध्ययन करने से पहले प्रोफेसर सलीम समेत पुरातत्वविदों और इतिहासकारों का मानना था कि, ममी बाद में पुजारियों ने ताबीज पहनाई होगी, लेकिन अब पता चला है कि, ममी को पहले ही ताबीज पहनाई गई थी।

ममीकरण की प्रक्रिया से शोधकर्ता हैरान
राजा अमेनहोटेप प्रथम की ममी को जिस तरह से संरक्षित किया गया है, उसे देखकर प्रोफेसर सहर सलीम ने घोर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि, राजवंश के और भी जिन राजाओं का ममी मिला है, उनके शव इतने सुरक्षित तरीके से संरक्षित नहीं थे, लेकिन अमेनहोटेप प्रथम का शव इतने ज्यादा सुरक्षित तरीके से संरक्षित थे, कि उनके कान और दांत अभी भी काफी अच्छी अवस्था में हैं। इतिहासकारों के मुताबिक, राजा अमेनहोटेप प्रथम अपने पिता अहमोस प्रथम की मृत्यु के बाद देश का राजा बना था और उसने 21 सालों तक मिस्र पर शासन किया था।

मिली थी सोने की जीभ वाली ममी
इससे पहले दिसंबर महीने में ही पुरातत्वविदों को 2500 साल पुरानी दो ममी मिली थी। काहिरा में पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने इन मकबरों की जानकारी देते हुए बताया था कि ऊपरी मिस्र के मिन्या गवर्नमेंट में सैट राजवंश की दो कब्रों की खोज की गई है। इसकी खोज एक स्पेनिश पुरातात्विक मिशन द्वारा की गई थी। इन मकबरों में कुछ ऐसी चीजें भी मिली है, जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

2500 साल पुरानी थी दोनों ममी
जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग मकबरों से एक महिला और एक पुरुष की ममी मिली थी, जिनको 2500 साल पुराना बताया गया है। 2 अज्ञात शख्सियत के मिले अवशेषों में से एक ममी के अंदर सोने की जीभ भी मिली है। रिपोर्टस के मुताबिक यह मकबरा लाइम स्टोन यानी चूना पत्थर से बना है। पुरातत्वविदों के अनुसार मकबरे में मिले पुरुष के अवशेष और कब्र पूरी तरह से सुरक्षित है। इस मकबरे को उसको दफनाने के बाद सील किया गया था, जिसके चलते अंदर से कई अद्भुत कलाकृतियां वाली चीजें भी पुरातात्विक टीम को मिली है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications