VIDEO: ऑक्सफोर्ड की 32 वर्षीय छात्रा ने खुद से कर ली शादी, जानिए वजह
लंदन। महिलाओं के मामले में अकसर ऐसा देखा जाता है कि उनकी पढ़ाई, नौकरी या फिर शादी को लेकर तरह-तरह के सवाल किए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लंदन में सामने आया है, जहां 32 वर्षीय ऑक्सफोर्ड में पढ़ने वाली एक छात्रा को सामाजिक दबाव ने इसकदर परेशान कर दिया कि आखिरकार उसने खुद से ही शादी करने का फैसला कर लिया। दरअसल ये लड़की ऑक्सफोर्ड में पढ़ना चाहती थी लेकिन सामाजिक दबाव उस पर हावी होने लगा तो उसने इस दबाव को हटाने के लिए चौंकाने वाला फैसला लिया। अपनी पढ़ाई के लिए 32 वर्षीय इस महिला ने न केवल खुद से शादी करके सभी विवादों को खत्म कर दिया।

खुद की पढ़ाई के लिए लुलु जेमिमा ने लिया बड़ा फैसला
डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक खुद से शादी करने वाली महिला की पहचान 32 वर्षीय लुलु जेमिमा के तौर पर हुई है। जेमिमा प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में रचनात्मक लेखन में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बनाए जा रहे दबाव का जबरदस्त जवाब देते हुए खुद से शादी का फैसला लिया। जेमिमा ने खुद ही शादी पार्टी का आयोजन किया। इसमें उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया। शादी कार्यक्रम के दौरान में लुलु जेमिमा दुल्हन की बेहद सुंदर ड्रेस में नजर आ रही थी। हालांकि उनके साथ कोई दुल्हा नहीं था। शुरू में वहां आए लोगों को थोड़ा आश्चर्य जरूर हुआ हालांकि कुछ देर बाद ही जेमिमा ने ऐसा खुलासा किया कि उनके होश उड़ गए।

व्यक्तिगत स्वतंत्रता बनी रहे इसलिए उठाया ये कदम
जेमिमा ने कहा कि वह किसी और से नहीं बल्कि खुद से ही शादी कर रही हैं। ऐसा करने की अहम वजह यही है कि उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता बनी रहे। हालांकि लुलु जेमिमा ने आगे ये भी बताया कि खुद से शादी करने का उनका फैसला उनके परिवार और दोस्तों को पसंद नहीं आया। उन्होंने अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने और खुद पर बनाए जा रहे सामाजिक दबाव को हटाने के लिए ये कदम उठाया। उसने ये भी कहा कि उसकी शादी में कुल खर्च दो पाउंड ही आई है, जो कि शादी स्थल तक पहुंचने का उसका टैक्सी का किराया है।
शादी में दुल्हन बनकर कैसी नजर आई जेमिमा, देखिए VIDEO
लुलु जेमिमा ने आगे कहा कि मैं अपने जीवन में आगे कुछ करना चाहती हूं, ये मेरी जिंदगी का बेहद अहम जुनून है। मैं पढ़ाई करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हालांकि मेरा पूरा परिवार मेरी शादी की योजना बनाने में जुटा हुआ था। उन्होंने बताया कि युगांडा में लड़कियों की शादी बेहद जरूरी माना जाता है। उसके बाद फिर बच्चों और परिवार की चर्चा शुरू हो जाती है। हालांकि मेरे फैसला परिवार से अलग था मैं पढ़ाई करना चाहती थी इसलिए मैंने खुद की स्वतंत्रता के लिए स्वयं से ही शादी कर ली।

'मेरे खुद से शादी करने से युगांडा में मेरा परिवार खुश नहीं'
लुलु जेमिमा ने आगे कहा कि इस शादी के फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे। युगांडा में मेरे माता-पिता इस शादी में शामिल होने के लिए नहीं आए। उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर मैं युगांडा वापस आकर शादी कब कर रही हूं, हालांकि मैंने बता दिया कि मेरा फैसला दूसरा है। मैंने परिवार को अपनी शादी की तस्वीरें भी भेजी हैं। जेमिमा ने अपनी पढ़ाई के लिए गोफंडमी नाम से एक सोशल मीडिया पेज भी बनाया है। जिसके जरिए उन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च मिल सके। उन्होंने इस पेज पर अपनी कहानी और तस्वीरें भी शेयर की हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications