पेरिस के बाद अब उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के योला में बम धमाका, 32 की मौत
नई दिल्ली। पेरिस के बाद अब उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के योला शहर में मंगलवार देर शाम आंतकी हमला हुआ है, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई है और काफी लोग घायल हो गये हैं। इस विस्फोट की पुष्टि रेड क्रॉस और नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (नेमा) ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, बम धमाका शाम 8 बजे के करीब हुआ। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन धमाके के तरीके से इसके पीछे बर्बर संगठन बोको हराम के होने की आशंका जाहिर की जा रही है, फिलहाल अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
गौरतलब है कि नाइजीरिया में ये धमाके बीते शुक्रवार पेरिस में हुए आतंकी हमले के ठीक बाद हुए हैं। आतंकी संगठन ISIS की ओर से कराये गये पेरिस हमले में करीब 150 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 300 लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। जिसके बाद फ्रांस लगातार सीरिया में हवाई हमले कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications