पेरिस के बाद आईएसआईएस का अगला निशाना वाशिंगटन डीसी
वाशिंगटन। फ्रांस की राजधानी पेरिस को आतंकी हमलों से दहलाने वाले आईएसआईएस ने अब अमेरिकी की राजधानी वाशिंगटन डीसी और इटली की राजधानी रोम पर हमले की धमकी दी है।

फ्रांस ने सोमवार को सीरिया के राक्का में आईएसआईएस के ठिकानों पर भयंकर बमबारी की है तो अमेरिका के भी फाइटर जेट्स आईएसआईएस के अड्डों पर हमले कर रहे हैं।
आईएसआईएस ने वीडियो जारी कर अमेरिका को धमकी दी है। आतंकी संगठन ने कहा है कि वह वाशिंगटन और रोम पर पेरिस जैसे अटैक करेंगे।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वीडियो में कहा गया है कि फ्रांस की तरह अन्य देशों को भी ऐसे ही हमले भुगतने पड़ेंगे। वॉशिंगटन में हम पेरिस जैसे हमले करेंगे। फ्रांस ने रक्का में अमेरिकन इंटेलिजेंस की मदद से जवाबी कार्रवाई की है।
वीडियो में संगठन के लड़ाके ने धमकी देते हुए कहा कि बीते शुक्रवार को आईएसआईएस ने फ्रांस में हमले किए हैं। इसी तरह के हमले अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी में किए जाएंगे। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं अमेरिका के साथ ही साथ ब्रिटेन ने भी लंदन समेत तमाम अहम शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications