दर्दनाक! 3 साल के बच्चे ने घर में रखी बंदूक से 8 महीने के भाई की ले ली जान, खेल-खेल में चलाई गोली
ह्यूस्टन: अमेरिका के ह्यूस्टन से एक हैरान करने वाले दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां एक तीन वर्षीय बच्चे ने अपने आठ महीने के भाई को गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोली लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने अमेरिका सहित दुनियाभर के लोगों के हिलाकर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के हाथ घर में रखी बंदूक लग गई और उसने अपने 8 महीने के भाई पर चला दी।

नवजात पर तान दी बंदूक
मामला गत शुक्रवार का है, बच्चा खोने वाले मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से कई लोगों को सीख मिली है कि जानलेवा चीजों को किसी की भी पहुंच से दूर रखनी चाहिए। मामले की जांच कर रहे पुलिस विभाग के सहायक प्रमुख वेंडी बैमब्रिज ने बताया कि बच्चा खेल-खेल में घर में मौजूद बंदूक को लेकर नवजात पर तान दी। इस बीच गन लोडेड थी जिससे ट्रिगर दबाते ही गोली चल गई।

पेट में लगी गोली
वेंडी बैमब्रिज के मुताबिक गोली आठ महीने के बच्चे के पेट में लगी। गोली की आवाज सुन परिवार के सदस्य बच्चे के पास पहुंचे तो उसे खून से लतपथ पाया। आनन-फानन में घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बैमब्रिज ने कहा, यह बहुत त्रासद घटना है, कृपया परिवार को लिए दुआ कीजिए।

बच्चों की पहुंच से दूर रखें हथियार
वेंडी बैमब्रिज ने आगे कहा, 'मेरा अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने हथियारों को घर में किसी की भी पहुंच से दूर रखें। आप हथियारों को सुरक्षित रखने के लिए कई चीजें कर सकते हैं।' पुलिस के मुताबिक सर्च को दौरान घटना में इस्तेमाल बंदूक नहीं मिली, लेकिन बाद में उसे वाहन के अंदर बरामद किया गया। इसी गाड़ी में परिवार के लोग घायल बच्चे को अस्पताल लेकर गए थे। जांचकर्ता और अभियोजक यह पता लगा रहे हैं कि इस मामले में कोई आरोप लगाया जाएगा या नहीं।
यह भी पढ़ें: Papla Gurjar : बंदूक से बैसाखी पर आया गैंगस्टर पपला गुर्जर की सुरक्षा में रोज 5 लाख खर्च, ड्रोन से भी निगरानी
-
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications