Coronavirus: चीन में इलाज करते-करते 29 साल के डॉक्‍टर की मौत, अब तक 2,345 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के वुहान में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 29 साल के एक डॉक्‍टर की भी मौत हो गई है। कोरोना वायरस कर इनफेक्‍शन अब चीन के तीन प्रांतों तक फैल चुका है। इसका असर अब राजधानी बीजिंग में भी नजर आने लगा है। कोरोना वायरस की वजह से चीन में 2,345 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के नेशनल हेल्‍थ कमीशन की तरफ से इस बात की पुष्टि की है।

china-virus-250

जल्‍द होने वाली थी शादी

वुहान की हेल्‍थ अथॉरिटीज की तरफ से बताया गया है डॉक्‍टर पेंग यिनहुआ जो जियांग्‍सिया जिले के फर्स्‍ट पीपुल्‍स हॉस्टिपल के क्रिटिकल केयर में तैनात थे, उन्हें इनफेक्‍शन की पुष्टि हुई थी। अस्‍पताल में मरीजों का इलाज करते हुए वह वायरस के संपर्क में आ गए थे। पेंग ने काम की वजह से अपनी शादी को भी टाल दिया था। उन्‍हें 25 जनवरी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। 30 जनवरी तक उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्‍हें जिनयिनतान हॉस्पिटल में भेजा गया था। उन्‍हें वुहान के इस अस्‍पताल में इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गया था। अस्‍तपाल की ओर से बताया गया है कि पेंग ने सुबह करीब 9:50 निमट पर दम तोड़ दिया। पेंग की मृत्‍यु के साथ ही देश में कोरोना वायरस की वजह से होने वाले आंकड़ों में इजाफा हो गया है।

जेल के कैदियों में भी कोरोना वायरस

चीन में एक ही दिन में नए संक्रमित लोगों की संख्‍या में आश्‍चर्यजनक तौर पर इजाफा हुआ है। शुक्रवार तक देश में जहां वायरस की वजह 2345 लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 76,288 पर पहुंच गया है। चीन के अलावा दूसरे देशों में 500 नए केसेज के बारे में जानकारी मिली है। शुक्रवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के नए 220 केस सामने आए थे। वुहान स्थित महिला जेल में भी वायरस पहुंच गया है। जेल में 230 कैदियों को कोरोना वायरस के इनफेक्‍शन का पता लगा है। वहीं रेनछेंग प्रांत स्थित जेल में 200 कैदियों और सात सुरक्षाकर्मियों में वायरस के टेस्‍ट पॉजिटिव आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+