चीन में चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, 26 लोगों की मौत
बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में शनिवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 28 लोगों के घायल होने की भी खबर है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। आधिकारिक ऐलान में कहा गया है कि बस में 57 लोग सवार थे।

स्थानीय मीडिया के मुताबिकि हाईवे पर चलते-चलते बस में अचानक आग लग गई। जबतक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाता आग बुरी तरह फैल चुकी थी। अधिकारियों के मुताबिक आग कैसे लगी, इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं कुछ मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है और कुछ लोगों की होनी बाकी है।
जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां कुछ ही हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बस राजमार्ग पर किनारे-किनारे लगी रेलिंग में भिड़ गई। इस टक्कर के बाद बस की ऑयल टंकी में रिसाव होने लगा, जिसके बाद बस आग की लपटों से घिर गई।












Click it and Unblock the Notifications