अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 60000 के पार, पिछले 24 घंटों में 2502 की मौत
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में लगातार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 2502 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है। इससे पहले बुधवार को यहां 2200 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही अमेरिका में मरने वालों की संख्या 60867 लोगों को पार कर गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बात करें तो यह संख्या 10 लाख को पार कर गई है। जिस तरह से अमेरिका में हर रोज हजारों लोगों की मौत हो रही है, उसने ट्रंप सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

60000 के पार मौत का आंकड़ा
अमेरिका में महज तीन महीने में कोरोना वायरस से 60 हजार लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा वियतनाम युद्ध में मारे गए जवानों की संख्या को भी पार कर गया है। बता दें कि 10 साल तक चले वियतनाम युद्ध में 58200 लोगों की मौत हुई थी। जबकि महज 82 दिन के भीतर ही अमेरिका में कोरोना से 58365 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत 6 फरवरी को हुई थी।

डॉक्टर ने की आत्महत्या
कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स बिना थके, बिना रूके लगातार काम कर रहे हैं। मरीजों को अपने आंखों के सामने दम तोड़ता देख उनकी भी हिम्मत टूटती जा रही है। अमेरिकी के न्यूयार्क शहर में मरीजों का इलाज कर रही एक टॉप डॉक्टरों ने आत्महत्या कर ली। कोरोना मरीजों की मौत से वो इतनी घबरा गई कि उन्होंने खुदकुशी कर ली।

तकरीबन 25 फीसदी मौत अमेरिका में
मालूम हो कि वैश्विक आबादी के लगभग 4 प्रतिशत लोग अमेरिका में रहते हैं। पूरी दुनिया में अब तक कुल 3 मिलियन यानी की 30 लाख लोग कोरोना का शिकार हो चुके है जिनमें एक तिहाई लोग अमेरिका में संक्रिमत पाए गए हैं। बता दें चीन में वायरस का सबसे पहला केस वुहान शहर में रिपोर्ट हुआ था। वहीं इसके चार महीने के बाद अमेरिका में 10 अप्रैल को 5 लाख लोग इसके शिकार हो गए थे। बता दें दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वाले 225,000 से अधिक हो चुके हैं जिसमें लगभग 25% - या लगभग 60,000 मौतें अमेरिका में हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications