US President Election: बाइडेन के छुड़ा दिए थे छक्के, कमला हैरिस का क्या होगा? सितंबर में डोनाल्ड ट्रंप से बहस
US President Election 2024: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय मूल की उम्मीदवार कमला हैरिस से 4 सितंबर को बहस करने क तारीख तय की है।
डोनाल्ड ट्रंप ने बहस पर सहमति जताते हुए कहा, कि पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उनका चयन "असंवैधानिक" है और वह उनसे चुनावों में आगे चल रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने बहस के लिए हामी तब भरी है, जब कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी में पर्याप्त वोट हासिल कर लिए हैं।

4 सितंबर को कमला हैरिस-ट्रंप में बहस
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर घोषणा की, "मैंने बुधवार 4 सितंबर को कमला हैरिस के साथ बहस करने के लिए फॉक्सन्यूज के साथ सहमति व्यक्त की है। यह बहस पहले एबीसी पर स्लीपी जो बाइडेन के खिलाफ निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे समाप्त कर दिया गया है, क्योंकि बाइडेन अब इसमें भागीदार नहीं होंगे, और मैं एबीसी नेटवर्क और जॉर्ज स्लोपाडोपोलोस के खिलाफ मुकदमा कर रहा हूं, जिससे हितों का टकराव पैदा हो रहा है।"
ट्रंप ने आगे कहा, कि यह बहस पेंसिल्वेनिया के ग्रेट कॉमनवेल्थ में फॉक्सन्यूज पर होगी और इसे ब्रेट बैयर और मार्था मैककैलम होस्ट करेंगे और इस बहस के दौरान दर्शक भी मौजूद रहेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा है, कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनकी अपनी पार्टी ने "बुरा" व्यवहार किया है और कमला हैरिस का राष्ट्रपति बनना बाइडेन का "तख्तापलट" है।
I have agreed with FoxNews to debate Kamala Harris on Wednesday, September 4th. The Debate was previously scheduled against Sleepy Joe Biden on ABC, but has been terminated in that Biden will no longer be a participant, and I am in litigation against ABC Network and George…
— Donald J. Trump Posts From His Truth Social (@TrumpDailyPosts) August 3, 2024
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि "जैसा कि सभी जानते हैं, डेमोक्रेट्स ने असंवैधानिक रूप से एक उम्मीदवार को चुना है, जिसे पराजित माना गया था, और उसे बेवजह एक नए उम्मीदवार से बदल दिया। ऐसा पहले कभी नहीं किया गया है, और यह लोकतंत्र के लिए खतरा है, लेकिन मैं इस "तख्तापलट" के परिणामों को स्वीकार करने और बहस के मंच पर जो बाइडेन की जगह "पागल" कमला हैरिस को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"
पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा, कि "मैं 4 सितंबर को कमला हैरिस से मिलने और उनसे बहस करने के लिए उत्सुक हूं। यह तारीख सुविधाजनक और उपयुक्त है, क्योंकि यह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में 6 सितंबर को प्रारंभिक मतदान की शुरुआत से ठीक पहले है।"
कमला हैरिस से बहस को लेकर ट्रंप ने पहले क्या कहा था?
फॉक्स न्यूज की तरफ से 17 सितंबर को दोनों उम्मीदवारों के बीच राष्ट्रपति पद की बहस का प्रस्ताव दिए जाने के बाद कमला हैरिस ने पिछले महीने जवाब दिया था, कि वह "तैयार" हैं। 21 जुलाई को बाइडेन के रेस से बाहर होने और कमला हैरिस का समर्थन करने के बाद, ट्रंप ने कहा, कि वह उनसे बहस नहीं करेंगे, क्योंकि वह आधिकारिक उम्मीदवार नहीं थीं।
लेकिन उन्होंने सोमवार को फॉक्स न्यूज से कहा, कि "मैं बहस करना चाहता हूं। लेकिन मैं यह भी कह सकता हूं, कि हर कोई जानता है कि मैं कौन हूं। और अब लोग जानते हैं, कि वह कौन हैं।"
उन्होंने कहा, कि "मैं बहस करूंगा या नहीं, इसका जवाब हां है, लेकिन मैं ऐसा न करने का भी तर्क दे सकता हूं।"
आपको बता दें, कि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बहसों को छोड़ चुके हैं, जिनमें 2024 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की सभी प्राइमरी बहसें शामिल हैं।
कमला हैरिस के चुनाव अभियान के प्रवक्ता अम्मार मूसा ने तब ट्रंप पर अपने संभावित प्रतिद्वंद्वी के साथ आमने-सामने की बहस टालने का आरोप लगाया था। मूसा ने कहा था, कि "आज रात के सवालों से यह स्पष्ट है, उन्हें (ट्रंप को) डर है, कि उन्हें बहस के दौरान अपने उप-राष्ट्रपति उम्मीदरा (जेडी वेंस) के महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों का या तो बचाव करना होगा और फिर उनके चुनाव को खत्म करना होगा।"
I am honored to be the Democratic nominee for President of the United States. I will officially accept the nomination next week.
This campaign is about people coming together, fueled by love of country, to fight for the best of who we are.
Join us: https://t.co/abmve926Hz
— Kamala Harris (@KamalaHarris) August 2, 2024
कमला हैरिस कितनी टक्कर दे पाएंगी?
जो बाइडेन ने 27 जून को CNN के अटलांटा हेडक्वार्टर में हुए बहस के दौरान जो बाइडेन को बुरी तरह से हरा दिया था, जिसके बाद ही बाइडेन को चुनावी रेस से हटाने की मांग ने तेजी पकड़ी थी। डोनाल्ड ट्रंप के सामने जो बाइडेन बार बार लड़खड़ा रहे थे, लेकिन कमला हैरिस से उनका मुकाबला काफी अलग होगा।
कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल होकर पूरा गणित बदल दिया है और कई चुनावी सर्वेक्षणों में वो डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकल चुकी हैं। उन्होंने ट्रंप के खिलाफ काफी आक्रामक चुनाव प्रचार शुरू किया है और अपने पहले ही भाषण में उन्होंने कहा था, कि 'मैं ट्रंप जैसों को अच्छे से जानती हूं।'
कमला हैरिस के आने के बाद 5 नवंबर को होने वाला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव काफी दिलचस्प हो चुकी है और अगर वो जीत हासिल करती है, तो ना सिर्फ पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति होंगी, बल्कि अमेरिका की इतिहास में पहली बार कोई महिला शीर्ष पद तक पहुंचेगा। अमेरिका में आज तक एक भी महिला राष्ट्रपति नहीं बन पाई है।
कमला हैरिस ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अगले हफ्ते आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों के एक साथ आने, देश के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर, हम जो हैं उसके लिए सर्वश्रेष्ठ संघर्ष करने के बारे में है।"












Click it and Unblock the Notifications