इंग्लैंड का माहौल बिगड़ा! हिंदू मंदिर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने लगाए 'अल्लाहू अकबर' के नारे
इंग्लैंड में प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि स्पॉन लेन में स्थित दुर्गा भवन हिंदू सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ मौजूद हैं।
लंदन, 21 सितंबर : भारत-पाकिस्तान के बीच अगस्त में हुए एशिया कप के बाद इंग्लैंड में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसको लेकर देश का माहौल भी बिगड़ता जा रहा है। अब खबर यह है कि, मंगलवार को इंग्लैंड में स्थित वेस्ट मिडलैंड्स के स्मेथविक में 200 से अधिक कथित मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदू मंदिर के बाहर प्रदर्शन (protest outside Hindu Temple in England) करने के लिए जुटे थे। इस दौरान वे लोग मंदिर के अंदर घुसने की भी कोशिश की थी। हालांकि, समय रहते पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया।

इंग्लैंड में हिंदू मंदिर के बाहर प्रदर्शन
इंग्लैंड में प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि स्पॉन लेन में स्थित दुर्गा भवन हिंदू सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ मौजूद है। इस दौरान कई लोगों को 'अल्लाहू अकबर' की नारेबाजी भी करते देखा और सुना जा सकता है। जब पुलिस प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पहुंची तो लोग दीवार फांद कर भागने की कोशिश की।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया गया था
बर्मिंघम वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार अपना मुस्लिम नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट की ओर से मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।

गिराया भगवा झंडा
यह घटना भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में हुई हिंसक झड़पों को लेकर हो रही है। ऐसी भी खबरें थीं कि शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई और उसके बाहर एक भगवा झंडा अज्ञात लोगों ने गिरा दिया।

सद्भावना बनाए रखने की अपील
वहीं पूर्वी इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में उपद्रव के बाद हिंदू और मुसलमान समुदाय के नेताओं ने मंगलवार को सद्भावना बनाए रखने की अपील की है। दूसरी ओर पुलिस ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद हुई हिंसक झड़पों के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
(Photo Credit : Social Media)
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications