वीडियो गेम चल रहा था, 2 साल के बच्चे ने गन उठाकर पापा को गोली मार दी
अगर गन कैसे रखें, इसकी जानकारी नहीं है तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। ऐसी ही एक घटना अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में घटी है। जानकारी के मुताबिक, एक दो वर्षीय बच्चे ने गलती से अपने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी।
मियामी, 7 जून : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दो साल के बच्चे ने अपनी पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता ने लोडेड गन (गोली से भरी बंदूक) को घर के किसी असुरक्षित स्थान पर छोड़ रखा था, तब बच्चे ने गन उठाकर पिता के उपर चला दी। ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, रैगी मैब्री (बच्चे के मृत पिता का नाम) को उस वक्त गोली मारी गई थी, जब वह वीडियो गेम खेल रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, मैब्री (26 साल) का परिवार मेट्रो ओरलैंडो में रहता है। मैब्री के परिवार में उनकी पत्नी मैरी अयाला और तीन बच्चे शामिल हैं।
मां पर गैर-इरादतन का आरोप
ऑरेंज काउंटी के शेरिफ जॉन मीना ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'बंदूक को ठीक से सुरक्षित जगह पर नहीं रखा गया था। इसके चलते दो साल का एक बच्चे इस तक पहुंच गया और दुर्घटनावश अपने पिता को गोली मार दी।' मीना ने कहा कि, मैरी अयाला पर लापरवाही के कारण गैर-इरादतन हत्या का आरोप तय किया गया है।
माता-पिता को नशीली दवाओं का लत
शेरिफ ने आगे कहा कि, बच्चे के माता-पिता को नशीली दवाओं की लत लगी हुई थी और वे इसी कारण अपने बच्चों का ठीक ढंग से देखभाल नहीं कर पा रहे थे। नशीली दवाओं के सेवन से जुड़े अपराध और बच्चों की उपेक्षा को लेकर उन पर कई आरोप भी लगे थे। वे उस समय पैरोल पर थे, जब यह घटना घटी।
बच्चे ने बताई, किसने चलाई गोली
अधिकारियों के मुताबिक, अयाला ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके पांच साल के बेटे ने उसे बताया कि उसके दो साल के भाई ने बंदूक चलाई थी, लेकिन बड़ा भाई यह नहीं बता सका कि उसके छोटे भाई ने हथियार कैसे हासिल किया। अधिकारियों के अनुसार, घटना में बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उन्हें फ्लोरिडा बाल एवं परिवार विभाग की देखरेख में भेज दिया गया है।
अब बच्चों का क्या होगा?
शेरिफ ने कहा, 'अगर बंदूक को सुरक्षित स्थान पर रखा गया होता तो घटना रोकी जा सकती थी। उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा, अब इन छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता, दोनों को प्रभावी रूप से खो दिया है। एक छोटे बच्चे को इस सदमे के साथ जीवन जीना पड़ेगा कि उसने अपने पिता को गोली मार दी।
ये भी पढ़ें : Texas Shooting : दादी को गोली मारकर स्कूल पहुंचा था शूटर रामोस












Click it and Unblock the Notifications