Corona के आगे बेबस हुआ सुपर पावर अमेरिका, हर घंटे 50 मौत, अब तक 9,171 मौतें

नई दिल्ली। खुद को सुपर पावर मानने वाला अमेरिका कोरोना वायरस के सामने बेबस हो चुका है। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण हो रही मौंतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है और न ही उसमें कोई गिरावट आती दिख रही है। कोरोना वायरस के कारण यहां स्थिति बिगड़ती जा रही है। चीन से दुनियाभर में कोरोना फैला, लेकिन आज अमेरिका इसका सबसे बड़ा शिकार बन गया है। 1 दिन में अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें हुई है।

 1497 People Died in 24 Hours in America Due to Coronavirus, Total 9000 people death

24 घंटे में अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कारण 1200 लोगों की मौत हो गई। इस वायरस से किसी भी देश में एक दिन के भीतर मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले अमेरिका में 1,169 लोगों की मौत हो गई थी। कोविड-19 के आगे बेबस सुपरपावर अमेरिका कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने में नाकामियाब रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

डोनाल्ड ट्रंप की नाकामी का नतीजा है?

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ट्रैकर के मुताबिक अमेरिका में मौत के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार रात 8.30 बजे से शुक्रवार रात 8.30 बजे के बीच 1,200 लोगों की मौत हो गई है। पूरे अमेरिका में मरने वालों की संख्या 9000 के पार हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क हैं, जहां 3000 से ज्यादा मौतें हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना के संक्रमण को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। जिस वायरस की शुरुआत चीन से हुई, जिसका अमेरिका में इस हद तक तांडव मचाना हैरानम करने वाला है।

चीन में भी इतनी मौतें कोरोना की वजह से नहीं हुई, जितनी अमेरिका में हुई। वहीं चीन के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया, जापान, ईरान तक कोरोना का संक्रमण फैलता तो समझ में आता है, लेकिन अमेरिका तक इस संक्रमण का पहुंचना और इतनी तेजी से संक्रमण फैलना समझ के बाहर है। चीन में शुरू हुई इस कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका है। जहां एक दिन में सबसे अधिक मौतों का रिकॉर्ड भी बन गया है। वहीं अमेरिका सबसे अधिक संक्रमित मरीजों वाला देश बन गया है। अमेरिका में कुल 312,223 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। हालात को देखते हुए एक्सपर्ट कह चुके हैं कि अमेरिका में कोरोना के कारण 1 से 2.4 लाख मौतें तक हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+