जहां आईएसआईएस ने नष्‍ट किए थे मंदिर वहां हुए उन पर हवाई हमले

लंदन। सीरिया के प्राचीन शहर पल्‍मायरा सिटी पर सीरिया की सरकार की ओर से हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई है जिनमें 12 आईएसआईएस आतंकी हैं।

isis-air-strike-syria-palmyra

पल्‍मायरा शहर इस समय आईएसआईएस आतंकियों के कब्‍जे में है और पिछले दिनों आईएसआईएस ने यहां पर स्थित ग्रीक सभ्‍यता के दो मंदिरों को नष्‍ट कर दिया था।

ब्रिटेन की संस्‍था सीरियन ऑब्‍जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साीरिया की सरकार की ओर से हुए इन हमलों में 100 लोग घायल भी हो गए हैं। इस वर्ष मई में आईएसआईएस ने इस शहर को अपने कब्‍जे में ले लिया था।

सीरिया में एक लोकल एक्टिविस्‍ट ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को यह हवाई हमले किए गए हैं। इस शहर में सिर्फ एक ही अस्‍पताल है और हमलों के बाद वहां पर डॉक्‍टरों और दूसरे सामानों की किल्‍ल्‍त हो गई है।

पल्‍मायरा शहर को यूनेस्‍को ने वर्ष 1980 में वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट घोषित किया था। आईएसआईएस ने जब से इस शहर को अपने कब्‍जे में लिया है तब से ही उसने यहां पर मौजूद विरासतों को नष्‍ट करना शुरू कर दिया है।

आईएसआईएस ने पहले तो यहां पर मौजूद बाल्शियान मंदिर को नष्‍ट किया फिर उसने अगस्‍त के अंत में एक और मंदिर बेल टेंपल को भी नष्‍ट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+