स्पेन में 113 साल की महिला ने कोरोना वायरस को हराया, ऐसे जीती जिंदगी की जंग

मैड्रिड। दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। लाखों लोग इसकी चपेट में आ गए और बड़ी संख्या में लोगों की इस वायरस से मौत भी हुई है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे लोग भी सामने आए, जिन्होंने अपनी हिम्मत और हौसले से इस जानलेवा वायरस को भी हरा दिया। जिन्होंने हमें सिखा दिया कि कोई भी वायरस चाहे कितना भी खतरनाक क्यों न हो, वह किसी के हौसले और जीने की शक्ति से ज्यादा बलवान नहीं है। इसकी मिसाल स्पेन में रहने वाली एक 113 साल की बुजुर्ग महिला है।

coronavirus, spain, spanish woman, old woman, covid19, covid-19, isolation, कोरोना वायरस, कोविड19, कोविड-19, स्पेन, स्पैनिश महिला, बुजुर्ग महिला, आइसोलेशन

113 साल की मारिया ब्रायंस कोरोना वायरस से जंग जीत चुकी हैं। वह स्पेन की सबसे बुजुर्ग महिला हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस को हराकर बाकी लोगों का भी हौसला बढ़ाया है। मारिया ब्रायंस ने कोरोना वायरस से लड़कर न केवल जिंदगी की जंग जीती है, बल्कि वह दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला भी बन गई हैं, जिन्होंने इस जानलेवा वायरस को हरा दिया है। बताया जा रहा है कि मारिया अप्रैल माह में इस वायरस से संक्रमित हो गई थीं।

इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। इस दौरान वो अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में रहीं। बीते हफ्ते ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वह कई हफ्तों तक अपने कमरे में आइसोलेट रही थीं। केवल एक कर्मचारी को ही उनकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। मारिया का जन्म 1907 में सैन फ्रांसिस्को के एक स्पैनिश प्रवासी परिवार में हुआ था। उनके जन्म के कुछ दिन बाद उनका परिवार स्पेन लौट आया। बता दें कि मारिया ब्रायंस ने 1918-1919 में स्पेनिश फ्लू को भी मात दी थी। उस महामारी के दौरान भी वो सुरक्षित रहीं। इसके अलावा दो विश्व युद्ध और स्पेन के गृहयुद्ध के दौरान भी उन्होंने विपरीत हालातों में जिंदगी को थामे रखा।

मारिया जिस केयर होम रहती हैं, वहां कई लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं पूरे देश की बात करें तो स्पेन कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक रहा है। यहां 27 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकतर बुजुर्ग लोग ही शामिल हैं। यहां रिटायरमेंट होम में रहने वाले बुजुर्ग बड़ी संख्या में वायरस की चपेट में आए हैं। बता दें मारिया से पहले 107 साल की एना डेल वैले भी संक्रमण से ठीक हुई हैं। एना डेल 5 साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू बीमारी से भी ठीक हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+