मां की शिकायत करने नानी के घर निकला 11 साल का बच्चा, 130 KM तक साइकिल चलाई, 22 घंटे बाद हुआ बेहोश

लड़के को सड़क से उठाकर कार से पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अधिक थकावट के कारण वह चल नहीं पा रहा था। बाद में, शाम को, उसे उसके माता-पिता और दादी आकर ले गए।

11 Year Old Boy Cycles travel 130 kilometres

चीन में एक 11 साल का एक बच्चा अपनी मां की शिकायत करने के लिए नानी घर निकल गया। इसके लिए वह 22 घंटे तक साइकिल चलाता रहा। 130 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करने के बाद वह थक कर चूर हो गया और बेहोश हो गया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, वह सड़क पर लगभग बेहोशी की हालत में था जब लोगों ने उससे पूछताछ की। अजनबियों को सवाल करते देख बच्चा घबरा गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बच्चे के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उसे कार से पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी यह जानकर हैरान रह गए कि वह 22 घंटे से अधिक समय तक साइकिल चला रहा था और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो में अपने घर से निकलने के बाद लगभग 130 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था।

बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह रास्ते पर लिखे संकेतों की मदद से यात्रा कर रहा था लेकिन कई बार उसे इन्हें समझने में दिक्कतें आई, और उसने गलत मोड़ ले लिया। इसकी वजह से वह कई जगह रास्ता भटक गया था, जिससे उसे अधिक समय लग गया।

रिपोर्ट के मुताबिक वह अपनी दादी के घर से महज एक घंटे की दूरी पर था। घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह घर से लाए ब्रेड और पानी लेकर आया था और इस दौरान वह रात भर साइकिल चलाता रहा।

पुलिस ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि बच्चे की उसकी मां के संग बहस हो गई थी। जिसके बाद वो नाराज होकर मीजियांग स्थित नानी के घर जाने के लिए हैंगजोउ स्थित अपने घर से निकल गया। हैंगजोउ और मीजियांग की दूरी लगभग 140 किलोमीटर है।

पुलिस ने बताया कि एक एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले लोगों ने हमें सूचना दी कि एक बच्चा बेहोशी की हालत में मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बच्चा उन्हें मिला तो वो बहुत थका हुआ था। वो खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उसे कार से पुलिस स्टेशन लाया गया।

इसके बाद पुलिस ने उसके पेरेंट्स को जानकारी दी और उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया। बच्चे की नानी भी पुलिस स्टेशन पहुंचीं। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने नानी के घर जाने की बात कही थी, लेकिन उन्हें लगा कि वो सिर्फ नाराजगी जता रहा है, हमने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+